Train Ka Video: ट्रेन में टॉयलेट के पास गिर पड़े समोसे, फिर उन्हीं को उठाकर बेच आया शख्स | देखें वीडियो

Train Ka Video: सोशल मीडिया पर ऐसे शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जो टॉयलेट के पास गिरे समोसे उठाकर बेचने निकल पड़ा. वीडियो में ऐसा दावा किया जा रहा है.

Published date india.com Published: October 9, 2024 1:19 PM IST
Train Ka Video

Train Ka Video: सोशल मीडिया का दायरा बढ़ने के बाद छोटी से छोटी चीजें भी वायरल हो जाती है. मतलब किसी के लिए कुछ भी छिपा पाना मुश्किल है. बात ट्रेन की ही कर ली जाए तो कभी टॉयलेट के पानी से चाय बनाने का मामला सामने आता है तो कभी फर्श पर गिरी चीजें भी वेंडर यात्रियों को बेच आता है. सोशल मीडिया नहीं आने तक ये सारी चीजें काफी हद तक छिप जाया करती हैं. मगर अब ऐसा नहीं है. सोशल मीडिया पर इसी तरह का एक मामला सामने आया है जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं. वीडियो ट्रेन में फूड बेचने वाले शख्स से जुड़ा हुआ है. वीडियो में वो ऐसी हरकत करता दिख रहा जिसने यूजर्स का भी पारा चढ़ा दिया.

ट्रेन में बेचे गंदे समोसे

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि ट्रेन में टॉयलेट के सामने समोसे का ढेर लगा हुआ है. मालूम होता है सारे समोसे गिर गए हैं. उन्हें बेचने वाला शख्स एक-एक कर सारे समोसे उठाकर बाल्टी में डाल रहा है. मालूम होता है वो समोसों को उठाकर फिर से यात्रियों को बेचने वाला है. वीडियो में इसी चीज का दावा भी किया जा रहा है. सोचने वाली बात यह है कि इन समोसों को बेचकर शख्स को कुछ पैसे तो मिल जाएंगे मगर ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों का क्या होगा. उन्हें तो पता ही नहीं होगा कि शख्स कहां से उठाकर समोसे बेच रहा है.

इंस्टाग्राम पर दिखेगा वीडियो:

किसी ने बना लिया वीडियो

समोसे वाले की इस हरकत को किसी ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसे देखने के बाद एक यूजर ने लिखा है, ‘इसलिए बाहर का कुछ भी नहीं खाना चाहिए.’ दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘गिर गए होंगे लेकिन अगर वो यात्रियों को खिला रहा है तो काफी गलत बात है.’ एक और यूजर ने लिखा है, ‘अब समझ आया कि टेस्ट कहां से आता है.’ हजारों की संख्या में वीडियो को लाइक्स और व्यूज मिल चुके हैं. इसे nextstudy.in नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी अपलोड किया गया है. वीडियो कहां और किस जगह का है इसकी जानकारी हाथ नहीं लगी है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.