Train Ka Video: अचानक ट्रेन के नीचे आ गई लड़की, बचाने के लिए पिता ने लगी दी छलांग | हिला देगा वीडियो

Train Ka Video: सोशल मीडिया पर देख सकते हैं कि किस तरह एक लड़की ट्रेन की पटरी पर गिर जाती है. उसके पिता बचाने के लिए छलांग भी लगा देते हैं. आगे जो दिखा कोई भी दहल जाएगा.

Published date india.com Published: June 19, 2025 1:41 PM IST
Train Ka Video

Train Ka Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बेहद खौफनाक लेकिन चमत्कारी घटना को देखा जा सकता है. यह वीडियो एक व्यस्त रेलवे स्टेशन का है, जहां एक लड़की गलती से रेल पटरी पर गिर जाती है. घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को कुछ समझ नहीं आया. जैसे ही लोग कुछ समझ पाते, एक तेज रफ्तार ट्रेन उसी दिशा में स्टेशन की ओर बढ़ रही थी. वहां मौजूद लोगों की सांसें थम गईं, कोई कुछ बोल नहीं पा रहा था. हर कोई स्तब्ध होकर उस लड़की की ओर देखने लगा. चारों ओर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई.

पिता ने बचाई जान

वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि लड़की को पटरियों पर गिरा देख उसके पिता ने बिना किसी देरी के झिझक छोड़ दी और सीधे पटरी पर कूद गए. किसी को उम्मीद नहीं थी कि कोई इंसान ऐसा भी कर सकता है. उन्होंने कूदते ही अपनी बेटी को अपने शरीर से ढक लिया ताकि ट्रेन अगर उनके ऊपर से भी गुजरे तो बेटी को कुछ न हो. वह दोनों पटरियों के बीच झुक गए और अपनी जान की परवाह किए बिना अपनी बच्ची को छिपा लिया. लोग इस नजारे को देखकर सांस रोककर बस चमत्कार की दुआ करने लगे. कुछ पल के लिए ऐसा लगा मानो सब कुछ थम गया हो.

एक्स पर देखिए इस वीडियो को:

ट्रेन गुजरते ही हुआ चमत्कार

तेज रफ्तार ट्रेन दोनों के ऊपर से गुजर गई. किसी को उम्मीद नहीं थी कि वे दोनों बच पाएंगे. लेकिन जैसे ही ट्रेन वहां से निकली, लोगों ने देखा कि पिता और बेटी दोनों सुरक्षित हैं. न उन्हें कोई चोट आई, न कोई खरोंच. यह एक ऐसा चमत्कार था जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. यह पूरी घटना इजिप्ट की बताई जा रही है, और अब इसका वीडियो दुनियाभर में वायरल हो गया है. लोग उस पिता के साहस और प्यार को सलाम कर रहे हैं. इसे @awkwardgoogle नाम के एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.