Train Ka Video: गजब हो गया! ट्रेन के कोच में बाइक दौड़ाने लगा लड़का, फिर जो हुआ यकीन ना करेंगे | देखिए वीडियो

Train Ka Video: इसमें देखा जा सकता है कि किस तरह ट्रेन में लड़का बाइक लेकर चढ़ जाता है और फिर उसे दौड़ाने लगता है. आगे का नजारा ऐसा है जिसकी कल्पनी भी नहीं की जा सकती.

Published date india.com Published: June 9, 2025 10:51 AM IST
Train Ka Video

Train Ka Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीब और चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें जिस तरह का नजारा दिखा उसने सबके होश उड़ा दिए. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक रेलवे कोच के अंदर यात्री आराम से बैठे हैं. माहौल पूरी तरह शांत है, जैसे आमतौर पर किसी ट्रेन के अंदर होता है. लेकिन तभी अचानक फ्रेम में एक लड़का नजर आता है, जो किसी फिल्मी स्टाइल में बाइक लेकर कोच में पहुंच जाता है. सब कुछ इतनी तेजी से होता है कि लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही वह बाइक दौड़ाने की कोशिश करने लगता है.

ट्रेन में दौड़ाई बाइक

देख सकते हैं कि जैसे ही यात्रियों ने बाइक कोच में आते हुए देखा, पहले तो किसी को यकीन ही नहीं हुआ. लेकिन जैसे ही लड़का बाइक की स्पीड बढ़ाता है, लोगों में अफरा-तफरी मच जाती है. कुछ यात्री अपनी सीट छोड़कर किनारे हटने लगते हैं तो कुछ डर के मारे बाहर की ओर भागने की कोशिश करते हैं. वीडियो में दिखता है कि किस तरह एक छोटी-सी रील बनाने की कोशिश से कोच में बैठे यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई. लड़के की हरकत से यह साफ होता है कि यह सब स्टंट के लिए किया गया था, लेकिन यह लोगों के लिए मजाक नहीं बल्कि एक डरावना अनुभव बन गया.

यहां देखिए इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर:

View this post on Instagram

A post shared by Kalyugpur (@kalyugpur)

लोगों की तीखी प्रतिक्रिया

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर kalyugpur नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर जमकर वायरल हो रहा है. बहुत से लोगों ने इस पर गुस्सा जाहिर किया है और कहा है कि रेल जैसी सार्वजनिक जगह पर इस तरह की हरकत न सिर्फ गैर-जिम्मेदाराना है बल्कि खतरनाक भी हो सकती है. कुछ यूजर्स ने रेलवे से सख्त कार्रवाई की मांग भी की है. वहीं कुछ लोग हैरान हैं कि यह सब कैमरे में रिकॉर्ड कैसे हुआ और इतनी आसानी से बाइक कोच में पहुंच कैसे गई.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.