Train Ka Video Train Me Pakdaye Jebkatre Chor Ka Video Google Trends Pickpockets Were Caught In The Train You Wont Believe What Public Did Next Omg Video Goes Viral Now
Train Ka Video: ट्रेन में पकड़े गए दो जेबकतरे, फिर पब्लिक ने जो किया यकीन ना करेंगे | देखें वीडियो
Train Ka Video: इस वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह ट्रेन के अंदर पब्लिक ने दो जेबकतरों को धर दबोचा. आगे का नजारा खुद देख लीजिए.
Train Ka Video: सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए इसके बारे में कोई कुछ नहीं कह सकता. यहां कभी डांस और स्टंट के वीडियो वायरल होते नजर आते हैं तो कभी ट्रेन की घटनाओं से जुड़े वीडियो ध्यान खींचने लगते हैं. ऐसा ही एक वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो ट्रेन से ही जुड़ा हुआ है. इसमें बताया जा रहा है कि ट्रेन के अंदर यात्रियों ने जेबकतरों को पकड़ लिया और उसके बाद जमकर पिटाई कर दी. घटना का यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भी वायरल होने लगा है.
पकड़ाए जेबकतरे
ध्यान खींच रहे वीडियो में देख मालूम होता है कि ट्रेन के आते ही यात्री उसमें सवार होने लगे. भीड़ देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि सीट के लिए मारामारी होने वाली है. ट्रेन के आते ही सभी सीट की लालच में धक्का-मुक्की करने लगे. इतने में भीड़ में मौजूद दो जेबकतरों ने पर्स पर हाथ साफ करना शुरू कर दिया. मगर ऐसा करते हुए दोनों पकड़े गए. फिर क्या था यात्री की ठसाठस भरी भीड़ ने दोनों जेबकतरों को वहीं पीटना शुरू कर दिया. कोई उनके बाल खींचता दिख रहा है तो कोई उन्हें थप्पड़ मारता नजर आ रहा है.
ट्रेन से जुड़ा यह वीडियो @gharkekalesh नाम के एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है. ऐसा पहली बार नहीं है जब इस तरह की घटना ट्रेन में घटी हो. इससे पहले भी कई बार ऐसे वीडियो सामने आ चुके हैं. हालांकि, साफ कर दें कि वीडियो की सत्यता की पुष्टि इंडिया डॉट कॉम हिंदी नहीं करता है. यह खबर वायरल पोस्ट के आधार पर बनाई गई है. चंद सेकेंड का यह वीडियो अभी तक लाखों की संख्या में देखा जा चुका है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.