Train Ka Video: रेलवे फाटक पर फंसी थी कार तभी आ गई ट्रेन, फिर जो हुआ अदंर तक हिल जाएंगे | देखें वीडियो

Train Ka Video: इसमें देखा जा सकता है कि किस तरह रेलवे फाटक पर ट्रेन ने कार को उड़ा दिया. जो हुआ आंखें फटी रह जाएंगी.

Published date india.com Published: February 19, 2025 4:52 PM IST
Train Ka Video

Train Ka Video: सोशल मीडिया पर ट्रेन हादसे से जुड़ा एक भयानक वीडियो कैमरे में कैद हुआ है. मामला अमेरिका का बताया जा रहा है. अमेरिका के यूटा में यह दर्दनाक हादसा हुआ. इसे एक तेज रफ्तार ट्रेन ने रेलवे ट्रैक पर फंसी कार को रौंद दिया. यह घटना रेलवे ट्रैक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी कार लेकर रेलवे फाटक के पास पहुंचता है, और ट्रेन के आने से पहले जल्दबाजी में फाटक के अंदर घुस जाता है. इसी दौरान यह भयानक हादसा हो जाता है.

ट्रेन ने उड़ाई कार

वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि जैसे ही शख्स फाटक के अंदर कार घुसाता है वैसे ही रेलवे फाटक पूरी तरह से बंद हो जाता है. ड्राइवर अपनी कार को बाहर निकालने की कोशिश करता है, लेकिन वह सफल नहीं हो पाता. इस दौरान जब रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर नीचे गिरा हुआ था और वार्निंग लाइट जल रही थी, ड्राइवर ने समझदारी दिखाई. उसने अपनी कार को छोड़कर ट्रेन के आने से पहले अपनी जान बचाने के लिए भागने का निर्णय लिया. इसी समय, तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन कार के पास पहुंची और एक झटके में उसे रौंदते हुए निकल गई.

एक्स पर देखिए भयानक वीडियो को:

हादसे का वीडियो वायरल

हालांकि, इस हादसे में किसी को शारीरिक चोट नहीं आई, लेकिन कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. मामले के संबंध में यूटा ट्रांजिट अथॉरिटी ने बताया कि इस घटना में ट्रेन को लगभग 83 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. इस घटना ने एक महत्वपूर्ण सुरक्षा संदेश दिया है कि रेलवे क्रॉसिंग के समय जल्दबाजी में कोई भी वाहन अंदर न घुसे. ड्राइवर की समझदारी से उसकी जान बच गई, लेकिन यह हादसा सभी को सुरक्षा की अहमियत समझाने का एक बड़ा उदाहरण बन गया है. इसे CollinRugg नाम के एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.