Train Ka Video Train Se Girne Lagi Mahila Rail Ka Video Google Trends Woman Made Big Mistake While Getting Off The Train You Wont Believe What Happened Next Scary Video Is Going Viral
Train Ka Video: ट्रेन से उतरते समय महिला ने कर दी बड़ी गलती, फिर जो हुआ यकीन ना करेंगे | देखें वीडियो
Train Ka Video: महिला की गलती यह थी कि वो ट्रेन से उतर तो जाती है, मगर हैंडल को पता नहीं क्यों नहीं छोड़ती है. इस वजह से वो पटरी गिरने लगती है.
Train Ka Video: सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे सीन देखने को मिल जाती हैं जो वाकई होश फाख्ता कर देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो फिलहाल वायरल हो रहा है, जो ट्रेन से जुड़ा है. वीडियो में दिखता है कि एक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर धीमी गति से या तो रुक रही है या फिर अभी-अभी चली है. इसी दौरान एक लड़की चलती ट्रेन से उतर जाती है. उसके पीछे एक महिला भी उतरने की कोशिश करती है. इसी दौरान उसने बड़ी गलती कर दी. यह दृश्य देखकर लोग दंग रह जाते हैं, क्योंकि ऐसी लापरवाही जानलेवा हो सकती है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से फैल रहा है और लोग इसकी चर्चा कर रहे हैं.
ट्रेन से गिरती महिला
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में साफ दिखता है कि महिला ट्रेन से उतर तो जाती है, लेकिन वह ट्रेन के हैंडल को छोड़ने में चूक कर देती है. इतना ही नहीं, वह ट्रेन की दिशा के विपरीत मुंह करके खड़ी थी, जिसके कारण उसका संतुलन बिगड़ जाता है. संतुलन खोने के बाद वह ट्रेन के साथ पीछे की ओर खींची जाने लगती है. यह स्थिति बेहद खतरनाक थी, क्योंकि ट्रेन की गति भले ही धीमी थी, लेकिन जरा सी चूक बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थी. लोग इस दृश्य को देखकर सांस थाम लेते हैं.
देख सकते हैं कि ठीक उसी पल जब स्थिति बेकाबू होने वाली थी, एक शख्स तेजी से आगे बढ़ता है और महिला को पकड़कर बचा लेता है. उसकी सूझबूझ और तेजी से की गई कार्रवाई ने एक बड़ा हादसा टाल दिया. यह वीडियो हमें सिखाता है कि चलती ट्रेन से उतरना कितना जोखिम भरा हो सकता है. हमें हमेशा सावधानी बरतनी चाहिए और ऐसी लापरवाही से बचना चाहिए. वीडियो को ghantaa नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी शेयर किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.