Train Ka Video: भारतीय ट्रेनें हमेशा किसी ना किसी वजह सुर्खियों में रहती हैं. कभी लेट लतीफी की वजह से तो कभी सुविधाओं को लेकर लोग अक्सर अपने अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं. मगर इस बार एक विदेशी लड़की ने इंडियन ट्रेन के बारे में अपनी राय रखी है. उसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वो इंडियन ट्रेन में पहली बार सफर अनुभव शेयर करती नजर आ रही हैं. लड़की का नाम इनेस फारिया है और उसकी उम्र 25 साल बताई जा रही है. उसने दुनिया घूमने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी थी.
विदेशी लड़की का अनुभव
विदेशी लड़की इनेस फारिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर लिखा है: “इंडिया की ट्रेन में एक महिला के रूप में पहली नाइट यात्रा” वीडियो के कैप्शन में उसने बताया कि वह भारत में ट्रेन यात्रा को लेकर उनके मन में कई तरह की आशंकाएं थीं, लेकिन जब उन्होंने खुद सफर किया तो उनका अनुभव उम्मीद से कहीं ज्यादा अच्छा रहा. अब इस लड़की का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
सफाई ने किया प्रभावित
इनेस फारिया ने बताया कि यह भारत में उनकी पहली स्लीपर ट्रेन यात्रा थी, और उन्हें लगा था कि ट्रेन काफी अव्यवस्थित और गंदी होगी. हालांकि, ट्रेन में चढ़ते ही उनकी सोच बदल गई. उन्होंने कहा कि ट्रेन की साफ-सफाई देखकर वह काफी हैरान रह गईं. भले ही बड़े बैग होने की वजह से जगह थोड़ी कम थी, लेकिन यात्रियों को साफ चादरें और कंबल दिए गए थे. उन्होंने यह भी बताया कि शौचालय उनकी उम्मीद से ज्यादा साफ थे. इनेस ने यह माना कि रात के समय उन्हें अच्छी नींद आई और ट्रेन में मौजूद अन्य यात्री पूरे सफर के दौरान शांत और सम्मानजनक रहे.
उनके इस वीडियो पर नेटिजन्स भी खूब रिएक्शन लिख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, ‘आपको भारत के सारे खूबसूरत रंग देखने चाहिए.’ दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘इंडिया की कई चीजों के बारे में गलत धारणा बना रखी है विदेशियों ने.’ एक और प्रतिक्रियाएं में लिखा है, ‘भारत को अपनी आंखों से देखोगे तो फैन हो जाओगे.’ वीडियो को इंस्टाग्राम lost.with.ines नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.