
Azhar Naim
मैं अज़हर नईम हूं और फिलहाल India.com में ट्रेनी के तौर पर काम कर रहा हूं. यहां मैं ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों ... और पढ़ें
Viral Video: जुगाड़ एक ऐसी कला है, जो हर किसी के बस की बात नहीं होती. आपने सोशल मीडिया पर कई तरह के जुगाड़ वाले वीडियो देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, उसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे.देश के कई हिस्सों में इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है, जिसकी वजह से ट्रेन के स्लीपर कोच में सफर करना बेहद मुश्किल हो जाता है. ऐसे में इस मुश्किल से बचने के लिए एक यात्री ने ऐसा अनोखा तरीका अपनाया, जिसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे.
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय रेल की स्लीपर क्लास के चेयर कार में भीड़ काफी ज्यादा है. भीड़ और गर्मी के कारण यात्रियों की हालत खराब दिख रही है. लेकिन इन्हीं के बीच एक शख्स नजर आता है, जो गर्मी से बिल्कुल परेशान नहीं दिखता.
वह अपने साथ एक बड़ा इलेक्ट्रिक पंखा लेकर आता है और उसे ट्रेन की पावर सॉकेट में लगाकर मस्त हवा खाता है. सिर्फ इतना ही नहीं ट्रेन के लगेज रखने की जगह पर लोग लेटे भी दिखाई देते हैं. ट्रेन में मौजूद एक शख्स वीडियो रिकोर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल देता है, जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो जाती है.
ये जुगाड़ भले ही असरदार या मजेदार लगे, लेकिन ट्रेन के सॉकेट में बड़ा पंखा लगाना न तो तकनीकी रूप से सही है और न ही सुरक्षित. भारतीय रेलवे द्वारा लगाए गए चार्जिंग सॉकेट केवल मोबाइल, लैपटॉप जैसे छोटे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चार्ज करने के लिए होते हैं. इन सॉकेट्स की वोल्टेज क्षमता सीमित होती है और जब इनमें भारी उपकरण जैसे पंखे या हीटर लगाए जाते हैं, तो ओवरलोडिंग की वजह से शॉर्ट सर्किट या आग लगने का खतरा बढ़ जाता है.
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @smile_connection_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस कॉपी के लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और इस पर हजारों लाइक्स व कमेंट्स आ चुके हैं. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज़ में लिखा, “कुछ नमूने ऊपर लगेज की जगह भी कब्जा किए हुए हैं, ज़रा कैमरा उधर भी घुमा देते भाई!” वहीं, एक अन्य ने कमेंट किया, “ये लगेज सीट्स का रिजर्वेशन कब से शुरू हो गया भाई?” ऐसे ही तमाम मजेदारक कमेंट्स इस वीडियो पर देखने को मिल रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.