
Nandan Singh
नंदन सिंह ने पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2015 में ईनाडु डिजिटल यानी ईटीवी (हैदराबाद) से की. यहां इन्होंने बतौर कॉपी राइटर करीब 10 महीनों तक काम किया. सीखने ... और पढ़ें
IPL 2026: लोगों में रोहित शर्मा के प्रति जबरदस्त क्रेज है. उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो जाती है. ऐसा ही एक वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो रोहित शर्मा की एक फैन से जुड़ा है. मुंबई इंडियंस ने शनिवार को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक 42-सेकंड का वीडियो शेयर किया है. इसमें रोहित शर्मा को सामने पाकर एक महिला फैन की खुशी देखते बनती है. वीडियो में रोहित टीम बस में जा रहे होते हैं. इतने में एक महिला उनका नाम लेते हुए सेल्फी के लिए उनके पास दौड़ी हुई आती है. महिला फैन रोहित को देख इतनी खुश है कि उन्हें गले लगाने को दौड़ती है. रोहित फैंस से हाथ मिलाते हैं.
महिला फैन रोहित के लिए ‘आप बेस्ट हो’ कहते हुए अपना फोन निकालती है और सेल्फी लेने की कोशिश करती है. फोन में किसी खराबी के कारण वह सेल्फी नहीं ले पाती और फिर कहती है कि मेरा फोन ऑफ हो गया. इतने में रोहित एक बच्चे के साथ तस्वीर खिंचवाते हैं और अपनी बस की तरफ बढ़ जाते हैं.
“Ro, tell us if you ever had any awkward fan interaction?” pic.twitter.com/RHI9UdPiLF
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 9, 2026
फैन दूसरा फोन मंगवाती है और रोहित के पीछे ये कहते हुए दौड़ती है कि रुक जाइए मेरा फोन बंद हो गया था. रोहित कहते हैं तो अभी क्या करूं मैं? आप जल्दी कर लो मैडम. महिला देरी के लिए रोहित से क्षमा मांगते हुए उनके साथ सेल्फी लेती है. सेल्फी लेने के बाद महिला काफी खुश नजर आती है, जबकि रोहित बस में चले जाते हैं.
इंजरी की वजह से कई मैचों से बाहर रहे रोहित ने मुंबई के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हुए पिछले मैच में वापसी की थी और 44 गेंदों पर 84 रन की पारी खेली. रविवार को आरसीबी के खिलाफ होने वाले मैच में भी रोहित के फैंस उनसे ऐसी ही विस्फोटक पारी की उम्मीद कर रहे हैं. (इनपुट: आईएएनएस)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.