Trending Viral Video: छपरी गिरी के चक्कर में फायर स्टंट कर रहा था शख्स, कुछ ही सेकंड में निकल गई चीख | देखें वायरल वीडियो

Fire Stunt Video: एक और खतरनाक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है, जिसमें स्टंट करते हुए युवक की हालत अचानक बिगड़ जाती है. लोग इस हादसे का वीडियो देखकर दंग रह गए.

Published date india.com Published: December 6, 2025 9:27 PM IST
Fire Stunt Video
वायरल वीडियो

Fire Stunt Video: आजकल सोशल मीडिया पर अलग दिखने और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए खतरनाक स्टंट दिखाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है. हाल ही में इंटरनेट पर एक ऐसा चौंकाने वाला वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक युवक ने रील बनाने के लिए अपनी पैंट में आग लगा ली. शुरुआत में उसका इरादा केवल एक रोमांचक वीडियो बनाने का था, लेकिन कुछ ही सेकंड में हालात पूरी तरह बेकाबू हो गए. आग को अनियंत्रित होते देखकर आसपास मौजूद लोग भी घबरा गए. इस खतरनाक स्टंट पर कई यूजर्स ने नाराजगी जताई है और चिंता व्यक्त की है.

कैसे बेकाबू हो गया फायर स्टंट?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए गए इस वायरल वीडियो में साफ दिखता है कि युवक अपने दोस्तों के कहने पर यह स्टंट करने की कोशिश कर रहा था. पहले तो उसके साथी आग लगाते ही उसे पानी या कपड़े से बुझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन जल्दी ही आग नियंत्रण से बाहर हो जाती है. कपड़ों में लगी आग तेजी से ऊपर तक फैलने लगती है और युवक दर्द से तड़पते हुए इधर-उधर भागने लगता है. आसपास खड़े दोस्त भी कुछ देर के लिए घबरा जाते हैं और कोई समझ नहीं पाता कि आखिर करना क्या चाहिए.

गंभीर चोटों के साथ स्टंट का अंत

वीडियो में दिखाई देता है कि कुछ ही पलों में उसकी पैंट लगभग पूरी तरह जल जाती है. लड़का जोर-जोर से चिल्लाने लगता है और खुद को बचाने के लिए दौड़ पड़ता है. उसके दोस्त घबराहट में पीछे भागते हैं और काफी मशक्कत के बाद आग नियंत्रित हो पाती है. युवक की हालत देखकर लग रहा था कि उसे गंभीर चोट पहुंची होगी. इस घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या केवल फॉलोअर्स और लाइक्स के लिए अपनी सुरक्षा को दांव पर लगाना ठीक है. इस तरह के स्टंट न सिर्फ जानलेवा हो सकते हैं, बल्कि दूसरे युवाओं को भी कॉपी करने के लिए प्रेरित करते हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.