Fight Ka Video: गोदाम में मारपीट करने लगे दो बंदे, मगर सामान गिरते ही किया चौंकाने वाला काम

वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह दो बंदे गोदाम में किसी बात पर भिड़ जाते हैं. मगर उसी दौरान ऐसा कुछ होता है जिसे देखकर हर कोई चौंक गया.

Published date india.com Published: April 12, 2026 10:15 AM IST
fight ka video

Viral Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है. ऐसा ही एक वीडियो फिलहाल धूम मचा रहा है, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है. इसमें दिख रहा है कि किसी फल के गोदाम में दो बंदे आपस में जोरदार लड़ाई करते नजर आते हैं. दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ जाता है कि वे एक-दूसरे पर टूट पड़ते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों एक-दूसरे को पकड़कर पटकने की कोशिश करते हैं और माहौल पूरी तरह से अफरा-तफरी वाला हो जाता है. इसी बीच एक शख्स ने ऐसा कुछ किया कि हर कोई चकित रह गया.

गोदाम में हुई मजेदार लड़ाई

आप आगे देखेंगे कि लड़ाई के दौरान एक ऐसा पल भी आता है, जिसने वीडियो को और खास बना दिया. जब दोनों बंदे एक-दूसरे को धक्का देते हुए आगे बढ़ते हैं, तभी पास में रखी फलों की पेटियां हिलने लगती हैं. इसी दौरान एक पेटी में रखे सेब गिरने वाले होते हैं. तभी अचानक लड़ाई कर रहे एक बंदे की नजर उस पेटी पर पड़ती है. हैरानी की बात यह है कि वह लड़ाई को कुछ सेकंड के लिए रोककर पेटी को संभालने लगता है, ताकि सेब नीचे न गिरें. जैसे ही वह पेटी को ठीक करता है, वह फिर से उसी जोश के साथ लड़ाई में जुट जाता है.

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो:

लोगों की प्रतिक्रियाएं

लड़ाई के इस वीडियो के वायरल होने की सबसे बड़ी वजह यही अनोखा पल है, जहां एक बंदा लड़ाई के बीच भी अपने काम के प्रति जिम्मेदारी दिखाता नजर आता है. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग इसे मजेदार बता रहे हैं, तो कुछ इसे जिम्मेदारी का उदाहरण मान रहे हैं. वीडियो को viral_ka_tadka नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट से भी शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.