Uncle Fight Video: सड़क पर हाथापाई करने लगे दो अंकल, इनकी पटका-पटकी देखकर हंसी ना रुकेगी | देखें वीडियो

Uncle Fight Video: वायरल वीडियो में देखेंगे सड़क किनारे दो बुजुर्गों के बीच किसी बात पर बहस हुई और फिर दोनों के बीच गजब की पटका-पटकी शुरू हो गई.

Published date india.com Updated: January 24, 2026 10:23 AM IST
Viral Video Today
सड़क किनारे दो बुजुर्गों की लड़ाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. (Photo/X)

Uncle Fight Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें दो बुजुर्ग अंकल सड़क पर ही एक-दूसरे को पीटने लगते हैं. मगर दोनों इतनी जोरदार लड़ाई करते हैं कि देखने वाले हैरान रह गए. ये वीडियो रोड रेज का है, जहां दोनों बुजुर्गों ने एक-दूसरे को पटक-पटक कर ऐसा धोया कि प्रोफेशनल रेसलर भी शर्मा जाएं. वीडियो में दिख रहा है कि सर्द रात में भी इनका जोश जवानी वाला है. लोग दोनों को समझाने की कोशिश करते हैं मगर कोई मानने को तैयार नहीं होता. वीडियो की शुरुआत एक कार के साइड मिरर से होती है, जहां रात के समय व्यस्त सड़क पर दो बुजुर्ग दिखाई देते हैं.

क्यों ठंड के बीच हो गई गर्मी? भूलकर भी मत रखना अभी कंबल-रजाई, लौटेने वाली है कंपकंपाती सर्दी

एक-दूसरे को पटकने लगे दोनों बुजुर्ग

दोनों पहले बहस करते हैं, फिर हाथापाई पर उतर आते हैं. एक अंकल दूसरे को जोर से धक्का देते हैं, फिर ग्राउंड पर पटक देते हैं. स्कूटर और कारों के बीच ये पटका-पटकी चलती रहती है. दोनों एक-दूसरे को पकड़कर घसीटते हैं और मुक्के भी चलाते हैं. वीडियो में भी लिखा नजर आता है, चाचा को बहुत समझाया. लेकिन चाचा नहीं समझे… बूढ़ापे में भी लड़ाई का ये जोश है. फिर जवानी में इनका क्या हाल रहा होगा.

एक्स पर देखें वीडियो


क्या बोले नेटिजन्स

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

वीडियो सिर्फ 13 सेकंड का है, लेकिन इतना मजेदार है कि देखने वाले हंसते-हंसते लोट-पोट हो रहे हैं. हालांकि ये वीडियो रोड रेज की बढ़ती समस्या को हाइलाइट करता है, लेकिन वायरल एंगल से ये एंटरटेनमेंट का खजाना बन गया है. मजेदार वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. ऐसे ही एक यूजर ने लिखा, इतनी सर्दी मे गरम हो गये ये अंकल लोग. एक कमेंट में लिखा गया कि बुढ़ापे में ये हाल है तो जवानी में दोनों का क्या हाल रहा होगा. एक यूजर ने लिखा कि गजब बुढ़ापे में भी दोनों में इतना गुस्सा देखने लायक है. मालूम हो दोनों के बीच लड़ाई का ये वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.