Up Ka Viral Video Daughter Born In Family After 40 Years In Hamirpur Video Went Viral
Viral Video: परिवार में 40 साल बाद पैदा हुई बेटी, फिर ऐसा जश्न मना देखती रह गई दुनिया
Viral Video Today: परिवार के एक सदस्य ने बताया कि पिछले 40 सालों में परिवार में कोई बेटी नहीं जन्मी थी. सभी सदस्य बेटों के साथ ही बड़े हुए थे, इसलिए इस बेटी का जन्म उनके लिए एक चमत्कार जैसा है.
वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. (Photo/X)
Viral Video Today: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक परिवार में 40 साल बाद एक बेटी का जन्म हुआ, जिसकी खुशी में ऐसा जश्न मनाया गया कि पूरे इलाके में हल्ला मच गया. परिवार ने नवजात बेटी के स्वागत में 12 महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ियों और एक बड़े डीजेसिस्टम के साथ एक भव्य शोभायात्रा निकाली. इसका वीडियोसोशल मीडिया पर वायरल है, जिसने मानो दुनिया हिला दी. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक सफेद जीप पर विशाल स्पीकर और डीजेसेटअप लगा हुआ है, जो आगे-आगे चल रहा है. इसके पीछे 12 सफेद स्कॉर्पियो गाड़ियां कतारबद्ध तरीके से चल रही हैं, जिन पर नीले गुब्बारे सजे हुए हैं. डीजे से तेज संगीत बज रहा है. परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग नाचते-गाते हुए शोभायात्रा में शामिल हैं. यह दृश्य किसी बारात जैसा लग रहा है, जहां खुशी की लहर हर तरफ फैली हुई है. शोभायात्रा गांव की सड़कों से गुजर रही है, और आसपास के लोग इसे देखकर मुस्कुरा रहे हैं.
परिवार के एक सदस्य ने बताया कि पिछले 40 सालों में परिवार में कोई बेटी नहीं जन्मी थी. सभी सदस्य बेटों के साथ ही बड़े हुए थे, इसलिए इस बेटी का जन्म उनके लिए एक चमत्कार जैसा है. जश्न में डीजे पर लोकगीत और बॉलीवुड के गाने बजाए गए, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया. शोभायात्रा सुबह से शुरू हुई और पूरे गांव में घूमकर शाम तक चली. मालूम हो शोभायात्रा का वीडियोसोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर चाया हुआ है. वीडियोएक्स पर @gharkekaleshनामकेहैंडलसेभीशेयरकियागयाहै.
एक्स पर देखें वीडियो
UP: A daughter was born in a family in Hamirpur after 40 years
◆ A procession was taken out with DJ and 12 Scorpio cars
वीडियो अभी तक हजारों व्यूज बटोर चुका है. यूजर्स ने इसे ‘दिल छू लेने वाला’ बताया है. एक यूजर ने लिखा, ‘बेटी का जन्म इतनी खुशी से मनाना चाहिए, यह समाज के लिए एक संदेश है.’ वहीं, कुछ लोगों ने इसे अतिशयोक्तिपूर्ण बताया, लेकिन अधिकांश ने परिवार की भावनाओं की सराहना की.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.