दिन दहाड़े बंदूक की नोक पर युवक लूट रहे थे दुकान, भीड़ ने सिखाया ऐसा सबक पहुंच गए अस्पताल...! देखें Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर लूटपाट का एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तीन बदमाश दुकानदार को बंदूक की नोक पर लूटकर भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इसी बीच वहां मौजूद भीड़ उन तीनों को ऐसा सबक सिखाती है कि वो सीधा अस्पताल में भर्ती हो जाते हैं. देखें पूरा वीडियो यहां...

Published date india.com Published: December 21, 2025 10:08 PM IST
Daylight Robbery Viral Video Up News
Daylight Robbery Viral Video Up News

लूटपाट का वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है, जहां बदमाश बंदूक की नोक पर या फिर किसी दूसरी तरह दुकान व किसी राह चलते इंसान को लूट लेते हैं. ये मामले काफी हैरान कर देने वाले होते हैं, जिन्हें देखने के बाद लोगों को गुस्सा आता है और मन होता है कि वह उन्हें रोक पाते और अच्छा सबक सिखाते. ऐसा ही एक वीडियो फिर सामने आया है, जिसमें तीन युवक बंदूक की नोक पर एक दुकान को लूट कर भाग रहे होते हैं. लेकिन उनके भागने से पहले वहां कुछ ऐसा हो जाता है कि वह तीनों लुटेरे अपनी जिंदगी में वह वक्त नहीं भूलेंगे.

बुरा करने वाले के साथ बुरा हुआ

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन युवक एक दुकान लूट कर बाइक पर बैठने की कोशिश कर रहे होते हैं. उन्हें लूटता देख आसपास खड़े लोग बहुत गुस्सा होते हैं और उन पर चिल्लाते हुए नजर आते हैं. लुटेरों के पास बंदूक देखने को मिलती है, ताकि वह लोगों को डरा सके और वहां से भाग सके. बाइक पर बैठते वक्त गुस्साए लोगों की भीड़ में से पीली टी-शर्ट पहने एक शख्स पीछे वाले बदमाश पर हल्लाबोल देता है, फिर क्या लोगों की भीड़ लाठी-डंडों के साथ तीनों लुटेरों पर टूट पड़ते हैं और उन्हें ऐसा सबक सिखाते हैं, जो वह कभी नहीं भूल सकते हैं. इसके बाद वीडियो यहीं खत्म हो जाती है.

लूट ने चले थे युवक, पहुंच गए अस्पताल

रिपोर्ट के मुताबिक यह मामला यूपी के बदायूं के खितौरा गांव के बाजार का है. दरअसल, शुक्रवार शाम पांच बजे वह लालाराम अपने बेटे मोहित के साथ दुकान में बैठे थे. उसी दौरान तीनों बदमाश एक बाइक से उनकी दुकान पर ग्राहक बनकर सोने-चांदी का भाव पूछने लगे. इस दौरान अचानक दो बदमाशों ने तमंचा तानकर लालाराम से चुप रहने को कहा और दुकान में लूटपाट करते हुए जेवरों को अपनी जेबों और थैलों में भरकर वहां से भागने लगे, तभी लोगों ने उनपर हल्लाबोल दिया और तीनों को रोक लिया.

देखते ही देखते वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई, जो उन बदमाशों को लात-घूसों से पीटती रहती. इससे एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया, शेष दोनों के शरीर से भी खून बहने लगा. मामले की सूचना मिलते ही कुछ देर बाद पुलिस वहां पहुंची और उन तीनों को भीड़ से छुड़ाकर बिल्सी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई. इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स पीली टी-शर्ट पहने शख्स की तरीफ कर रहे हैं और बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.