Us Woman Declared Dead Found Alive At Funeral Home Viral News
VIRAL NEWS: अंतिम संस्कार से ठीक पहले जिंदा हुई महिला, वापिस हॉस्पिटल लेकर पहुंचे लोग
अमेरिका के नेब्रास्का में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां 74 साल की कॉन्स्टेंस ग्लैंट्ज को नर्सिंग होम में मृत घोषित कर दिया गया था, लेकिन अंतिम संस्कार गृह में पता चला कि वो जिंदा थीं.
Woman Comes Alive: आपने फिल्मों और टीवी सीरियलों में कई बार मरने के बाद जिंदा होने की कहानियां सुनी होंगी पर अमेरिका में ये घटना सच साबित हुई है. यहां अंतिम संस्कार के ठीक पहले एक महिला अचानक से जीवित हो गई. जिसके बाद लोग हैरान रह गए. डॉक्टरों के मुताबिक मृत घोषित करने के बाद उसका जिंदा होना एक नामुमकिन घटना का सच होना है.
जैसे ही मृत महिला को लोग अंतिम संस्कार के लिए उठाने लगे तभी उन्होंने पाया कि महिला का सांसे चल रही हैं. ये देखने के बाद पहले तो लोग डर गए, लेकिन बाद में सब फिर से महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे.
क्या हुआ था?
कॉन्स्टैंस नाम की 74 साल की महिला को अंतिम संस्कार के लिए Love Funeral Home लेकर जाया जा रहा था. वहां दो घंटे बाद स्टाफ ने देखा कि वह सांस ले रही थीं. तुरंत महिला को सीपीआर दी गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया.
पुलिस जांच शुरू हो चुकी है जिस नर्सिंग होम में महिला को मृत घोषित किया गया था उसपर कोई आपराधिक इल्जाम नहीं लगाया गया है. विशेषज्ञों की मानें तो मौत एक प्रक्रिया है और कभी-कभी कोई मरा हुआ लगता है, लेकिन पूरी तरह मरा नहीं होता.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.