By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Lucknow के बाद अब Mirzapur में शख्स को बेवजह पीटने लगी महिला, मार दिए कई थप्पड़ और डंडे | Viral हो गया Video
Mirzapur Viral News: वीडियो में देखा गया कि शख्स गाड़ी से बाहर निकला तो महिला एक छोटे डंडे से उसकी पिटाई करने लगी. शख्स ने विरोध किया तो महिला उसी कोतवाली ले जाने की धमकी देने लगी.
Viral News: उत्तर प्रदेश (UP News) की राजधानी लखनऊ में कैब ड्राइवर के साथ मारपीट करते हुए एक लड़की का वीडियो खूब वायरल हुआ था. वीडियो में लड़की बेवजह कैब ड्राइवर को थप्पड़ मारते हुए नजर आई. अब यूपी के ही मिर्जापुर में एक महिला का ऐसा ही वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला बीच सड़क पर कार चालक से मारपीट करते हुए नजर आ रही है. करीब चार मिनट के वीडियो में एक शख्स अपनी कार में बैठा है और महिला उसे थप्पड़ मार रही है. शख्स ने खुद को बचाने के लिए शीशा थोड़ा ऊपर कर लिया, महिला तब भी उसे मारने की कोशिश करने लगी.
वीडियो में देखा गया कि शख्स गाड़ी से बाहर निकला तो महिला एक छोटे डंडे से उसकी पिटाई करने लगी. शख्स ने विरोध किया तो महिला उसी कोतवाली ले जाने की धमकी देने लगी. हालांकि कुछ देर बाद एक शख्स ने दोनों का बीच बचाव कराया और किसी तरह मामला ठंडा किया. वहीं पूरी घटना का वीडियो बना रहे एक चश्मदीद ने बाद में मामले के बारे में विस्तार से बताया.
उसने बताया कि इसमें शख्स की कोई गलती नहीं थी, वो गाड़ी में बैठकर चुपचाप जा रहा था. इस बीच महिला वहां आई और गाड़ी आगे ले जाने के लिए कहा, मगर ट्रैफिक की वजह से ऐसा मुमकिन नहीं था. मगर महिला शख्स के पास पहुंची और विंग मिरर तोड़ दिया और शीशे पर जोर से मारा. चश्मदीद ने बताया कि इसके बाद महिला ने ड्राइवर को जबरन बाहर निकालने की कोशिश की. शख्स अपनी कार से बाहर नहीं निकला उसे थप्पड़ मारने लगी. थोड़ा सा कांच खुला रह गया तो उसे वहां से भी मारने लगी.
आपको बता दें कि वीडियो महिला और पुरुष कुछ खराब शब्दों का भी इस्तेमाल करते नजर आते हैं, इसलिए हम वीडियो यहां पोस्ट नहीं कर सकते हैं. वहीं चश्मदीद ने आगे बताया कि शख्स कार से बाहर निकला तो महिला ने ऑटो से डंडा निकाला और उसे मारना शुरू कर दिया. चश्मदीद ने बताया कि महिला ने जिस तरह का बर्ताव किया उसकी कोई वजह नहीं थी. सड़क पर निकले हैं तो ट्रैफिक तो मिलेगा ही और आपको थोड़ी परेशानी भी उठानी होगी.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें