Vande Bharat Viral Fight Video Vande Bharat Staff Fight With Belt Nizamuddin Station Video Went Viral
Train Ka Video: वंदे भारत ट्रेन के स्टाफ में बेल्ट-डंडों से मारपीट, जो बचाने आया उसे भी बुरी तरह पीटा । देखें वीडियो
IRCTC Viral Video: घटना दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि झगड़े की शुरुआत एक मामूली बात पानी की बोतल रखने को लेकर हुई.
IRCTC कर्मचारियों के बीच मारपीट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
IRCTC Viral Video: भारत की हाई-स्पीड और प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर चर्चा में है. मगर इस बार किसी उपलब्धि को लेकर नहीं बल्कि स्टाफ के बीच हिंसक झड़प को लेकर ट्रेन चर्चा के केंद्र में बनी हुई है. दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो वायरल हुआ है. दावा किया गया कि इसमें वंदे भारत ट्रेन के पैंट्री स्टाफ के बीच बेल्ट, लात और डंडों से मारपीट हुई. हैरानी की बात यह है कि जो कर्मचारियों का झगड़ा रोकने आया, उसे भी बुरी तरह पीटा गया.
एक-दूसरे को पीटने लगा रेलवे स्टाफ
यह घटना दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि झगड़े की शुरुआत एक मामूली बात पानी की बोतल रखने को लेकर हुई. इससे कर्मचारियों के बीच बहस होती है. मगर बात इतनी बढ़ गई कि हाथापाई, बेल्ट से पिटाई, और यहां तक कि डस्टबिन फेंकने तक की नौबत आ गई.
एक्स पर देखें वीडियो
IRCTC belt war at Nizamuddin railway station (At Delhi’s Nizamuddin station, Kalesh broke out b/w IRCTC staff deployed on the Vande Bharat train, in which they attacked each other with dustbins, belts, and punches) pic.twitter.com/dUApuRlf6o
हैरान करने वाला मामले का वीडियो सामने आने के बाद आरसीटीसी ने इसपर सख्त एक्शन लिया है. घटना के मामले में चार कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है. इसके अलावा पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. घटना शामिल आरोपियों को निलंबित किया गया है और मामले में पुलिस जांच शुरू की गई है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.