Viral Video: बॉर्डर पर बांग्लादेशी को सिर्फ एक बार समझाया, नहीं माना तो फौजी ने चला दी गोली | गजब है वीडियो

Viral Video Today: बॉर्डर पर बांग्लादेशी को एक बार समझाने के बाद आखिरकार गुस्साए BSF जवान ने अपनी राइफल निकाली और सीधे गोली चला दी.

Published date india.com Updated: January 7, 2026 8:05 AM IST
India Bangladesh Video
भारत और बांग्लादेश सीमा के पास का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. (Photo/X)

Viral Video Today: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो भारत-बांग्लादेश सीमा से जुड़ा बताया गया है, जहां कथित तौर पर संवेदनशील इलाकों की जासूसी करने की कोशिश कर रहे एक बांग्लादेशी युवक पर BSF जवान ने चेतावनी देने के बाद गोली चला दी. यह घटना त्रिपुरा सीमा के पास की बताई जा रही है. यहां बांग्लादेशी नागरिक बाड़ के करीब खड़े होकर मोबाइल से फोटो और वीडियो ले रहे थे. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि BSF का जवान बार-बार युवक को रोकने की कोशिश करता है और समझाता है कि फोटोग्राफी या वीडियो बनाना मना है. लेकिन युवक नहीं मानता और लगातार रिकॉर्डिंग करता रहता है.

Viral Video: पिता के सामने 15 साल की बेटी को प्रपोज कर दिया, फिर जो हुआ शख्स की टांगे ही कांप गईं | देखें वीडियो

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

नहीं माना बांग्लादेशी तो चला दी गोली

करीब 34 सेकंड के वीडियो में देखेंगे जवान बांग्लादेशी से पूछता है कि उसे वीडियो बनाने के लिए किसने कहा है? क्या उससे डीजीपी ने वीडियो बनाने के लिए कहा है. बांग्लादेशी अपनी बात पूरी कह पाता तुरंत जवाब भड़क गया. वीडियो ना बनाने के लिए कहा  जाता है. वीडियो में जवान कहता है, ‘वीडियो बंद कर. वीडियो बंद कर ले. वीडियो नहीं बनाना दोस्त. मैं गोली मार दूंगा. में सही बता रहा हूं गोली मार दूंगा. वीडियो मत बनाना.

एक्स पर देखें वीडियो

तेजी से भाग निकला बांग्लादेशी

वीडियो में आगे देखेंगे एक बार समझाने के बाद आखिरकार गुस्साए BSF जवान ने अपनी राइफल निकाली और सीधे गोली चला दी. गोली चलते ही युवक डर के मारे भाग खड़ा हुआ. वीडियो में गोली की आवाज साफ सुनाई दे रही है और युवक तेजी से भागता दिख रहा है. BSF जवान भी बाड़ के साथ-साथ दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं. हालांकि स्पष्ट कर दें कि वीडियो पुराना है, मगर भारत-बांग्लादेश तनाव के बीच फिर से वायरल हो रहा है. पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग BSF जवान की तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता.’ वीडियो एक्स पर @FrontalForce नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.