Video : शख्स को मिल गया 'स्वर्ग का रास्ता'! बर्फ के पहाड़ में नहीं देखी होगी ऐसी सुरंग, आपका भी जाने का होगा मन

Tunnel To Heaven : बर्फ के पहाड़ में बनी इस बर्फीली गुफा को देखकर एक यूजर ने लिखा, 'क्या ये सुरंग स्वर्ग को जाती है'. महज 7 सेकेंड का ये वीडियो आपको भी हैरत में डालने के लिए काफी है.

Written by: Akarsh Shukla
Published: November 1, 2024, 8:37 AM IST

Ice Tunnel Video : दुनिया के तमाम धर्म ग्रंथों में स्वर्ग और नर्क का जिक्र है, लेकिन आज तक किसी ने भी उस जगह को जीवित अपनी आंखों से नहीं देखा है. लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग पूछ रहे हैं, क्या यही स्वर्ग का रास्ता है? मान्यताओं के अनुसार स्वर्ग बेहद खूबसूरत जगह है, जहां की भव्यता आंखों को भी चकाचौंध कर देती है, इसलिए धरती पर जब कोई बहुत ही सुंदर जगह देखी जाती है, तो लोग उसकी तुलना स्वर्ग से करने लगते हैं. यही वजह है कि इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में जिस शांत और ठंडी सुरंग को दिखाया गया है, यूजर्स उसे स्वर्ग का रास्ता बता रहे हैं.

क्या स्वर्ग को जाती है ये सुरंग ?

वायरल हो रहा वीडियो आइसलैंड में जमे बर्फ के ग्लेशियर का है, जहां एक बड़ी सी सुरंग में शख्स टहलता दिखाई दे रहा है. वीडियो की शुरुआत एक बड़ी सी बर्फ की सुरंग से होती है, जिसके मुहाने से एक शख्स अंदर जाता दिखाई दे रहा है. कुछ ही पल ड्रोन का कैमरा और वो शख्स दोनों ही सुरंग के अंदर होते हैं. दिखने में बेहद शांत और ठंडी सुरंग एक अलग ही सुकून का एहसास कराती है. सुरंग के चारों तरफ साफ बर्फ की मोटी दीवार है, जबकि जमीन पर जैसे बर्फ की चादर बिछी हो. जाहिर है कि ऐसी जगह कौन नहीं जाना चाहेगा. वीडियो देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने हैरानी जताई, तो कुछ ने इस सुरंग का पता पूछा.

एक लाख से अधिक लोगों ने देखा वीडियो

बर्फ के पहाड़ में बनी इस बर्फीली गुफा को देखकर एक यूजर ने लिखा, ‘क्या ये सुरंग स्वर्ग को जाती है’. महज 7 सेकेंड का ये वीडियो आपको भी हैरत में डालने के लिए काफी है. अब तक इस क्लिप पर 1 लाख से भी अधिक व्यूज आ चुके हैं, जबकि हजारों यूजर्स ने इसे लाइक और शेयर किया है. एक यूजर ने इस जगह से जुड़ी और अधिक जानकारी देते हुए कमेंट में लिखा, ‘आइसलैंड में आप ब्लू लैगून के जियोथर्मल पूल जैसे कई शानदार और अलौकिक लैंडस्केप की खोज कर सकते हैं, या एक्टिव ज्वालामुखियों पर पैदल यात्रा कर सकते हैं. यह देश व्हेल देखने, गीजर, झरनों और ऐतिहासिक स्थलों के साथ गोल्डन सर्कल का दौरा करने और पूरे द्वीप में फैले प्राकृतिक गर्म झरनों में नहाने जैसे कई अनुभव प्रदान करता है.’

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.