नई दिल्ली: सोचिए अगर आप हवाई जहाज में बैठे हैं और अचानक खिड़की के बाहर एक और जहाज आपके जहाज के साथ उड़ता हुआ दिखाई दे तो आपको कैसा महसूस होगा. अगर आपकी खिड़की पर दिख रहा जहाज थोड़ा रहस्यमयी हो तब आप कैसा फील करेंगे. हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसे ही वीडियो के बारे में. इन दिनों एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को एक चीनी ब्लॉगर ने साझा किया है. इस वीडियो को एक जहाज की खिड़की से रिकॉर्ड किया गया है. इसमें सामने जहाज के बाहर एक अन्य जहाज दिखाई दे रहा है जो बेहद रहस्यमयी है. सामने मौजूद जहाज चक्र के रूप में मौजूद इंद्रधनुष के बीच में उड़ता दिखाई दे रहा है.
फुटेज को चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तीन दिन पहले एक लोकप्रिय विमानन ब्लॉगर द्वारा साझा किया गया था, जहां यह वायरल हो गया है. कई लोगों ने इस फुटेज पर कमेंट किया है. कुछ ने इसे “सुंदर” भी बताया है, जबकि कुछ ने पूछा है कि क्या यह वास्तव में एक यूएफओ है.
विमान के बाहर दिख रहे इंद्रधनुष के जेसे गोल सर्कल में उड़ रहा जहाज इसी वजह से चर्चा में आ गया है. लोगों का कहना है कि क्या यह यूएफओ है. यूएफओ का मतलब होता है एलियन्स काजहाज जो इस दुनिया का नहीं है. हालांकि अब तक इस फुटेज की सच्चाई की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन वीडियो में दिख रहे दृश्य को लोग जमकर वायरल कर रहे हैं.
मौसम विभाग के इंजीनियर बियान यूं ने कहा कि यह घटना सामान्य है और अक्सर होती है, खासकर जब बादल घने होते हैं. विमान की खिड़की से बाहर देखने पर बहुत से लोग इस बात को समझ नहीं पाते की ये जहाज की ही परछाईं है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.