By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
OMG! डिनर के बाद बाहर गए शख्स को पकड़ ले गए तांत्रिक, बाल काटे और पहना दी अंगूठी
गांव में जादू-टोना करने वाले छह तांत्रिकों को ग्रामीणों ने जमकर पीटा और उन्हें रात भर बंधक बनाकर रखा गया.
झारखंड में साहिबगंज जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां जिले के बोरियो थाना क्षेत्र के मंजवय गांव में जादू-टोना करने वाले छह तांत्रिकों को ग्रामीणों ने जमकर पीटा और उन्हें रात भर बंधक बनाकर रखा गया. घटना सोगला टोले की है. पुलिस ने तांत्रिकों को मुक्त करा लिया है. मगर घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है.
ग्रामीणों का कहना है, सोगले गांव निवासी मोहन मुर्मू मंगलवार रात खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर टहल रहा था. इसी दौरान गांव की एक महिला मोहन को बुलाकर अपने घर के पीछे की बाड़ी में ले गई. जहां पहले से ही ताला कुड़ी मुर्मू, मरंगमय मुर्मू, तलु टुडू, मरांगकुड़ी हांसदा तथा रगत बास्की जादू-टोना कर रहे थे.
तांत्रिकों ने मोहन को पकड़कर उस पर जादू-टोना का प्रयोग किया, जिससे वह बेहोश हो गया. वे मोहन के सिर के बाल काटकर जलाने लगे और उसे एक अंगूठी पहना दी. बाद में मोहन किसी तरह उनके चंगुल से भागकर बाहर निकला और ग्रामीणों को आप बीती सुनाई.
इसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर सभी तांत्रिकों को रात भर बंधक बनाकर रखा और उनकी पिटाई की. बुधवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही बोरियो थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बंधक बने तांत्रिकों को मुक्त कराया. पिटाई से एक महिला बुरी तरह घायल हो गई है. थाना प्रभारी ने कहा कि, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. (इनपुट्स सहित)
Also Read:
-
‘कुत्ते पालो, बच्चे पैदा मत करो...’-Shefali Shah का बेबाक बयान, बोलीं- शादी मुश्किल चीज़ है...सोच लो!
-
पाकिस्तान में दूध बना सोना! कीमतों में हो सकती है 100 रुपये की बढ़ोतरी, जानिए 1 लीटर कितने का मिल रहा
-
पाकिस्तान में दूध बना सोना! कीमतों में हो सकती है 100 रुपये की बढ़ोतरी, जानिए 1 लीटर कितने का मिल रहा
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Jharkhand की और अन्य ताजा-तरीन खबरें