इतने सारे दूल्हों की बारात देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे. (Photo/Instagram)
Dulha Dulhan Ka Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में एक से बढ़कर एक वीडियो से भरी पड़ी है. यहां हर रोज ऐसे वीडियो शेयर किए जाते हैं जो खूब हंसाते हैं. कई बार नजारे हमें चौंकाते भी बहुत हैं. अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो खूब मजेदार भी है और चौंकाता भी है. दरअसल वीडियो विवाह से जुड़ा है जिसमें दूल्हे बारात लेकर निकले हैं. मगर इस अनोखी बारात में दूल्हों की संख्या देखकर किसी का भी दिमाग चकरा जाएगा.
दूल्हों की ऐसी बारात नहीं देखी
दूल्हों की अनोखी बारात से जुड़ा ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है. इसमें दूल्हों की संख्या गिन रहा एक शख्स कहता है कि वो दोबारा दूल्हों को गिनने के लिए गाड़ी घुमाकर लेकर आया है. शख्स कहता है कि वो दोबारा गाड़ी घुमाकर लाया है. उसने इतने सारे दूल्हे आज तक नहीं देखे हैं. फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आता है देखकर किसी का भी दिमाग चकरा जाएगा.
हर घोड़ी पर बैठा एक दूल्हा
इसमें देखेंगे कि बारात दूल्हे के घर पहुंचने के रास्ते में हैं. शुरुआत में एक दूल्हा नजर आता है जो कि एक सामान्य बारात नजर आती है. मगर तभी उसी बारात में दूसरा दूल्हा नजर आता है. इतना ही नहीं घोड़ी पर फिर तीसरा दूल्हा बैठा हुआ नजर आता है. इसमें देखेंगे गाड़ी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है दूल्हों की संख्या बढ़ती ही जाती है.
शख्स दूल्हों को एक से गिनना शुरू करता है और आखिर में संख्या 29 तक जा पहुंचती है. फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी को भी चौंकाने के लिए काफी है. वीडियो इंस्टाग्राम पर Falanaa Vlogs नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है. इसपर नेटिजन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. हालांकि यहां स्पष्ट कर दें कि ये कोई सामूहिक विवाह का आयोजन मालूम होता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.