Viral Bus Video Mother Drops Baby Due To Sudden Brake Tamilnadu Srivilliputhur Road Accident Cctv Footage Shocking
ब्रेक लगते ही मां की गोद से फिसला मासूम, बस के दरवाजे से बाहर जा गिरा बच्चा – Viral Video देख कांप उठेगा दिल!
Viral Bus Video: सोशल मीडिया पर बस का एक वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है, जिसमें एक बस ड्राइवर चलती बस में अचानक ब्रेक लगा देता है. इस ब्रेक के वजह से गेट के पास बैठी महिला का मासूम बच्चा उसकी गोद से सीधे सड़क पर गिर जाता है. आप भी देखें पूरा वीडियो...
Viral Video Mother Drops Baby On Road Bus Sudden Break
सड़क हादसे की वीडियो सच में रूह कंपा देती है. सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसी कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसमें ड्राइवर या किसी दूसरे की गलती की वजह से दर्दनाक हादसा हो जाता है, इन हादसों की तस्वीरें व वीडियो होश उड़ा देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में आग की तरह वायरल हो रहा है, जिसमें किसी बस के गेट के पास बैठी महिला के हाथ से उसका मासूम बच्चा फिसलकर सड़क पर गिर जाता है.
क्या है वायरल वीडियो
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना तमिलनाडू के श्रीविल्लीपुथुर के पास का बताया जा रहा है, जहां एक बस ड्राइवर ने अचानक से ब्रेक लगा दिया, जिस कारण गेट के पास बैठी महिला की गोद में एक साल का बच्चा फिलस जाता है और सीधा सड़क पर जा गिरता है.
दरअसल, मथुलिंगपुरम निवासी माधवकुमार अपनी बहन और उसके ढाई और एक साल के बच्चों के साथ मदुरै से श्रीविल्लीपुथुर जा रहे एक निजी बस में यात्रा कर रहे थे. वे सभी बस की आगे की सीढ़ियों के पास वाली सीटों पर बैठे थे. सफर के दौरान जैसे ही बस मीनाक्षीपुरम के पास पहुंची तो बस ड्राइवर ने अचानक से ब्रेक लगा दिया, जिस कारण ये हादसा पेश आया.
वायरल वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि अचानक ब्रेक लगने की वजह से सीट पर बैठे माधवकुमार ढाई साल के बच्चे के साथ नीचे गिर जाता है, वहीं, साथ में बैठी उसकी बहन के गोद में सोता बच्चा हाथ से फिसलकर सीढ़ियों से सड़क पर गिर जाता है. बच्चे को गिरता देख सड़क पर खड़ा एक शख्स फौरन बचाने के लिए दौड़ता है और उसे तेजी से गोद में उठा लेता है. इस चौकाने वाली घटना के चलते माधवकुमार के सिर पर गंभीर चोटें आईं , जबकि दोनों बच्चे बड़े हादसे से बच गए और उनको मामूली चोटें आई.
यूजर्स के उड़े होश
वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर @mr_jpdriver77 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. कॉपी लिखे जाने तक इस वीडियो को सोशल मीडिया पर हजारों लोगों द्वारा देखा जा चुका था और कई ने वीडियो पर कमेंट्स भी किए. एक यूजर ने लिखा ‘ इस वीडियो को देख कर बस में सफर करने में भी डर लग रहा है अब’. वहीं अन्य ने लिखा ‘बस वाले को भी इतनी तेज नहीं चलानी चाहिए और साथ में ब्रेक भी ऐसे नहीं लगाना चाहिए’. यूजर्स ने बस ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और ऐसी घटनाए ना हो इसके लिए यात्रियों की भी सलह दी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.