Viral Video: शख्स ने ऐप से बुक की राइड, कुछ ही देर में सामने आकर खड़ी हो गई बिना ड्राइवर की कार | देखें वीडियो

Written By: Rishabh Kumar Updated by: Rishabh Kumar
Updated Date:October 26, 2025 8:06 PM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है की कार बिना ड्राइवर के चल रही होती है.

Viral Video: AI के दौर में दुनिया तेजी से आगे बढ़ रही है. हर कोई अपने काम को स्मार्ट बनाने के लिए इसका इस्तेमाल कर रहा है. अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल गाड़ियों में भी होने लगा है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक इंडियन कहीं जाने के लिए कैब बुक करता है, अगले ही पल उसके सामने एक कार आकर खड़ी हो जाती है, जिसमें ड्राइवर नहीं होता है. वायरल हो रहे इस वीडियो को देख हर कोई दंग रह जा रहा है और लोग चिंता जता रहे हैं की आने वाले समय में एआई कैब ड्राइवर की भी जॉब खा सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

Advertising
Advertising

बिना ड्राइवर चलने लगी कार

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है की एक इंडियन कंटेट क्रिएटर चाइना में कैब बुक करके सड़क किनारे खड़ा होकर गाड़ी के आने का इंतजार करता है. इतने में उसके सामने एक सफेद रंग की कार आती हुई दिखती है जो की बिना ड्राइवर की चल रही होती है. जैसे ही शख्स के आगे कार आकर खड़ी होती है दरवाजा अपने आप खुल जाता है और वो गाड़ी के अंदर बैठ जाता है.इसके बाद वो सामने लगी स्क्रीन पर अपने मोबाइल नंबर का लॉस्ट डीजिट डालता है जिसके बाद गाड़ी चल पड़ती है और आगे लगे मैप के हिसाब से वो आगे बढ़ती जाती है वीडियो में कंटेट क्रिएटर बोलता है की कैब वाले भइया आप लोगों की जॉब जा सकती है.

देखें वायरल वीडियो

13 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं ये वीडियो

वायरल हो रहे वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर @kaashchaudharyvlogs नाम के यूजर ने शेयर किया है. इस वीडियो को कैब को ड्राइवर नहीं भूत चला रहा है के कैप्शन के साथ शेयर किया गया है. इस वीडियो को अबतक 13 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं और हजारों लोग कमेंट भी कर चुके हैं. एक यूजर कमेंट करते हुए पूछता है 'पंचर कौन लगाएगा अगर पंचर हुई तो', वहीं दूसरा यूजर बोलता है 'बहुत जल्दी एक से एक टेक्नोलॉजी इंडिया में भी आएगी' वहीं एक यूजर मजाक बोलता है की अब कैब कैंसल नहीं होगी.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें