By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Viral Dulha: पिता ने मारा थप्पड़ तो दूल्हे ने भी जड़ दिया तमाचा, गुस्साई दुल्हन ने शादी ही तोड़ दी
Viral Dulha: चित्रकूट जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक दुल्हे ने मेहमानों के बीच अपने ही पिता को थप्पड़ जड़ दिया.
Viral Dulha: कई बार ऐसी खबरें सामने आ जाती हैं जिन्हें देखने के बाद भी उनपर यकीन कर पाना मुश्किल हैं. ठीक इसी तरह की एक खबर यूपी से आई है. उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक दुल्हे ने मेहमानों के बीच अपने ही पिता को थप्पड़ जड़ दिया. मामला इतना आगे बढ़ा कि दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया. खबरों के मुताबिक, बारात चित्रकूट में महिला के घर पहुंची. दुल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई.
पिता को मार दिया थप्पपड़
सभी मेहमान बैठे हुए थे, लेकिन दूल्हा बार-बार दुल्हन के कमरे में जा रहा था.अपने बेटे के व्यवहार से नाराज दूल्हे के पिता ने उसे ऐसा करने से मना किया, लेकिन दूल्हा नहीं माना और वह फिर भी दुल्हन के कमरे में जाता रहा.
दुल्हन ने तोड़ी शादी
इससे गुस्साए पिता ने मेहमानों के सामने दूल्हे को थप्पड़ मारा और दूल्हे ने अपने पिता को वापस थप्पड़ मार दिया. मामला इतना बढ़ गया कि दुल्हन ने शादी तोड़ने का फैसला किया. बारात बिना दुल्हन के लौट आई और दोनों परिवारों ने शादी नहीं करने का फैसला किया. (इनपुट्स एजेंसी)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें