Viral Dulha: सुहागरात के बाद नई नवेली दुल्हन को छोड़कर गायब हो गया पति, फोन भी हुआ स्वीच्ड ऑफ

Viral Dulha: परिजनों का कहना है कि मंगलवार की शाम आदित्य अपनी पत्नी को बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला और इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा.

Published date india.com Published: February 8, 2024 1:22 PM IST
Viral Dulha

Viral Dulha: फिल्मों में अक्सर ऐसा देखने को मिलता है जब शादी के अगले ही दिन दूल्हा या फिर दुल्हन गायब हो जाते हैं. लेकिन सचमुच में इस तरह की घटनाएं बहुत कम ही सामने आती हैं. मगर बिहार के मुजफ्फरपुर से इसी तरह की एक खबर सामने आई है. बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र से एक अजीबो-गरीब घटना प्रकाश में आई है, जहां सुहागरात के दूसरे दिन पति अचानक गायब हो गया. परिजनों की तलाश में जब वह नहीं मिला तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई.

दुल्हन को छोड़कर गायब हो गया पति

पुलिस के मुताबिक, अहियापुर थाना क्षेत्र सहवाजपुर में आदित्य कुमार नाम के युवक की शादी रविवार को धूमधाम के साथ हुई थी. दूल्हे और दुल्हन के परिजन शादी से खुश थे. शादी के दूसरे दिन दुल्हन को लेकर आदित्य वापस अपने घर भी आ गया. बुधवार को रिसेप्शन का आयोजन किया गया था. आदित्य के परिजनों का कहना है कि मंगलवार की शाम आदित्य अपनी पत्नी को बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला और इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा. इसके बाद परिजनों ने आदित्य की काफी खोज की. उसके मोबाइल पर परिजन लगातार फोन करते रहे, लेकिन, उसका फोन स्वीच्ड ऑफ आ रहा था.

तलाश में जुटी पुलिस

किसी बड़ी घटना से आशंकित परिजनों ने बुधवार को इसकी शिकायत अहियापुर थाने में की. अहियापुर के थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया कि इस मामले की प्राथमिकी थाने में दर्ज कर ली गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. मोबाइल लगातार ऑफ आ रहा है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच भी की जा रही है. इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी है. (इनपुट्स एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.