By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Viral: प्रेमी से शादी के लिए ऑपरेशन कराकर लड़की बन गया किन्नर, मगर जो हुआ सोच भी नहीं सकते
Viral: किन्नर को एक युवक से प्यार हो गया. दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे. बात जब शादी की आई तो युवक ने कहा कि वह शादी तो किसी लड़की से ही करेगा.
Viral: कहते हैं प्यार का कोई जेंडर नहीं होता. अब उत्तराखंड में ही देख लें. यहां किन्नर को एक युवक से प्यार हो गया. दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे. बात जब शादी की आई तो युवक ने कहा कि वह शादी तो किसी लड़की से ही करेगा. तब किन्नर ने ऑपरेशन करवा लिया और लड़की बन गया. हालांकि जिस युवक के लिए उसने यह सब किया, उसने बाद में शादी करने से इनकार कर दिया.
किन्नर ने काटा बवाल
घटना हरिद्वार के लक्सर की है. जहां बीती रात करीब दस बजे एक किन्नर ने पूरी तरह निर्वस्त्र होने के बाद शहर के बालावाली तिराहे पर जमकर हंगामा किया. किन्नर ने वहां से बाइक पर गुजर रहे एक युवक को पकड़ लिया और उससे शादी करने के लिए कहने लगा. किन्नर ने प्रेमी को पाने के लिए सड़क पर कपड़े उतार कर जमकर हंगामा किया.
बाइक सवार युवक को पकड़ा
किन्नर ने कहा कि युवक उसके साथ लंबे समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहा है. युवक ने शादी का वादा किया था. जिसके चलते किन्नर ने ऑपरेशन से खुद को लड़की बनवाया, लेकिन अब युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया. किन्नर बाइक पर सवार युवक को पकड़ कर शादी करने की मांग कर रहा था. बाद में युवक किसी तरह उससे बचकर वहां से भाग गया. करीब 40 मिनट तक रोड पर हंगामा चलता रहा. बाद में किन्नर भी निराश होकर वहां से लौट गया.
हंगामे के बाद पहुंची पुलिस
लक्सर पुलिस ने बताया कि हंगामे की सूचना पर पुलिस वहां पर पहुंची थी, लेकिन तब तक दोनों पक्ष मौके से जा चुके थे. इस मामले में फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं की गई है. शिकायत मिलने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी. (एजेंसी इनपुट्स)
Also Read:
-
Girl Dance Video: शादी में झूम-झूमकर नाचने लगी लड़की, तभी मम्मी ने दिया ऐसा रिएक्शन | देखें वीडियो
-
Viral Video: आखिर दौर में कैसे दिखते हैं बूढ़े होते तारे, आज अपनी आंखों से देख लीजिए | गजब है नजारा
-
Birthday Ka Video: गांव के छोरे ने दी गजब की बर्थडे पार्टी, बनाकर खिलाए ऐसे पकवान हिल गए दोस्त | देखें वीडियो
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें States की और अन्य ताजा-तरीन खबरें