Viral Information Truth Maha Kumbh Girl Monalisa Earns Rs 10 Crore In 10 Days Truth
VIRAL VIDEO: क्या मोनालिसा ने 10 दिनों में कमाए 10 करोड़ रुपये? दावे का सच जानकर हिल जाएगा दिमाग
प्रयागराज के महाकुंभ में माला बेचकर वायरल हुई मोनालिसा की कमाई को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मोनालिसा ने महाकुंभ के 10 दिनों में 10 करोड़ रुपए कमाए हैं.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगे महाकुंभ मेले में माला बेचने वाली मोनालिसा अपनी आंखों की वजह से इन दिनों काफी फेमस हो रही हैं. प्रयागराज से हर रोज मोनालिसा के नए वीडियो सामने आते रहते हैं. इसी बीच अब सोशल मीडिया पर एक वीडियों जमकर वायरल हो रहा है ये वीडियो मोनालिसा की कमाई से जुड़ा एक है. इस वीडियों में ये दावा किया जा रहा है कि मोनालिसा ने महाकुंभ में 10 दिनों के अंदर 10 करोड़ रुपए कमाए हैं.
मोनालिसा ने इन खबरों का खंडन किया है और इन्हें गलत बताया है. उसने एक इंटरव्यू में कहा कि अगर वो 10 करोड़ रुपए कमातीं, तो उनकी ऐसी हालत नहीं होती. मोनालिसा ने ये भी कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाए जा रहे दावे बिल्कुल गलत हैं और उनका कोई आधार नहीं है.
35 हजार का लेना पड़ा उधार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो में मोनालिसा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की अचानक मिली प्रसिद्धि से उनका कारोबार प्रभावित हुआ. लोग माला खरीदने के बजाय उससे सेल्फी लेने में लगे रहते थे. जिससे की उनका माला और रुद्राक्ष बैचने का धंधा चौपट हो गया. मोनालिसा ने खुद भी बताया कि माला की बिक्री कम होने के कारण उसे घर का खर्च चलाने के लिए 35,000 रुपये उधार लेने पड़े.
मोनालिसा की डीप फेक वीडियों हुई थी वायरल
महाकुंभ में माला बेचने आई मोनालिसा इन दिनों काफी चर्चा में हैं. ऐसे में कुछ लोग मोनालिसा के चेहरे का इस्तेमाल करके अपने व्यूज बढ़ानें की कोशिश कर रहे हैं. इसी के चलते किसी ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर मोनालिसा का एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें की वो एक लड़के को किस कर रही थीं. लेकिन बाद में जब उस वीडियों की पड़ताल की गई तो पता चला कि किसी ने जानबूझकर ये डीप फेक वीडियो बनाया ताकि वो अपने व्यूज बढ़ा सके.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.