Viral: कुछ नहीं मिला तो चोरों ने पूरा मोबाइल टावर ही उड़ा लिया, निरीक्षण करने गए अधिकारी भी हिल गए

Viral: जब कंपनी के अधिकारी मनीषा कुमारी के घर निरीक्षण करने पहुंचे तो मोबाइल फोन का टावर गायब मिला. एक जनरेटर सेट, शेल्टर और स्टेबलाइजर भी जगह से गायब थे.

Published: April 15, 2023, 11:22 AM IST

Viral: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में चोरों ने पूरा मोबाइल टावर उड़ा लिया, पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. शहर के सदर थाना क्षेत्र के श्रमजीवी नगर इलाके में मनीषा कुमारी के मकान में जीटीएएल कंपनी का मोबाइल टावर लगाया गया था. जब कंपनी के अधिकारी मनीषा कुमारी के घर निरीक्षण करने पहुंचे तो मोबाइल फोन का टावर गायब मिला. एक जनरेटर सेट, शेल्टर और स्टेबलाइजर भी जगह से गायब थे.

मोबाइल टावर की चोरी

कंपनी के अधिकारी शाहनवाज अनवर ने जिले के सदर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. जांच के दौरान मनीषा कुमारी ने पुलिस को बताया कि जीटीएएल के कर्मचारी होने का दावा करने वाले कुछ लोग कुछ महीने पहले आए और कहा कि मोबाइल टावर काम नहीं कर रहा है और इसलिए वे इसे हटा रहे हैं.

कीमत 4.5 लाख रुपये आंकी गई

उन्होंने सभी उपकरणों को हटा दिया था, इसे एक पिक-अप वैन पर लाद दिया और ले गए. उपकरण की कीमत 4.5 लाख रुपये आंकी गई थी. यह दूसरा मौका है जब बिहार में मोबाइल टावर चोरी हुआ है. इससे पहले पटना के सब्जी बाग इलाके से भी इसी तरह एक मोबाइल टावर चोरी हो गया था. (इनपुट्स एजेंसी)

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.