उम्र 40 साल छोटी, सैलरी 59.37 लाख, बस बच्चे पैदा करना है काम...79 साल के रईस ने पत्नी के लिए दिया ऐड

Viral News: ब्रिटेन में रहने वाले 79 साल के एक रईस बुज़ुर्ग अपने लिए कम उम्र की पत्नी तलाश रहे हैं. उनका मकसद सिर्फ शादी करना नहीं....

Published date india.com Published: December 5, 2025 10:11 PM IST
उम्र 40 साल छोटी, सैलरी 59.37 लाख,  बस बच्चे पैदा करना है काम...79 साल के रईस ने पत्नी के लिए दिया ऐड

Viral News: ब्रिटेन में रहने वाले 79 साल के एक रईस बुज़ुर्ग अपने लिए कम उम्र की पत्नी तलाश रहे हैं. उनका मकसद सिर्फ शादी करना नहीं, बल्कि ऐसा बेटा पाना है जो उनकी करोड़ों की संपत्ति का उत्तराधिकारी बन सके. लंबे समय से कोशिश करने के बावजूद उन्हें अपनी पसंद की पत्नी नहीं मिली है. अब उन्होंने अखबारों और टीवी में विज्ञापन देकर साथी खोजने का बड़ा फैसला किया है. विज्ञापन में उन्होंने साफ बताया है कि पत्नी को सालाना सैलरी भी दी जाएगी और उसे उत्तराधिकारी पैदा करने में उनकी मदद करनी होगी.

बेंजामिन स्लेड की सालों पुरानी तलाश

न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, इस बुज़ुर्ग का नाम बेंजामिन स्लेड है. स्लेड पिछले कई दशकों से अपनी जरूरतों के अनुसार जीवनसाथी खोजने की कोशिश कर रहे थे, पर सफलता नहीं मिली. अब उन्होंने विज्ञापनों का सहारा लिया है और एक डेटिंग प्रोफाइल भी तैयार कर ली है. वह इस प्रोफाइल के जरिए दुनिया भर से संभावित से बातचीत करेंगे और अपने मन मुताबिक पत्नी का चुनाव करेंगे.

1,300 एकड़ संपत्ति का वारिस चाहिए

स्लेड मौन्सेल हाउस के सातवें बैरोनेट हैं और उनके पास 1,300 एकड़ जमीन और बड़ी संपत्ति है. वह चाहते हैं कि उनका वंश आगे चले और उनकी जायदाद संभालने वाला एक बेटा हो. विज्ञापन में उन्होंने कुछ अजीब शर्तें भी रखी हैं. वृश्चिक राशि की महिलाएं आवेदन न दें, गार्जियन अखबार पढ़ने वाली महिलाएं अप्लाई न करें और जिन देशों का नाम ‘I’ अक्षर से शुरू होता है या जिनके झंडे में हरा रंग है, वहां की महिलाएं भी पात्र नहीं होंगी.

उम्र, स्किल और विशेष योग्यता की मांग

उनके विज्ञापन में लिखा है कि उम्मीदवार महिला की उम्र उनसे 30 से 40 साल कम होनी चाहिए. इसका कारण यह है कि स्लेड का मकसद उत्तराधिकारी पैदा करना है. उन्होंने यह भी कहा कि जिन महिलाओं के पास हेलीकॉप्टर उड़ाने का लाइसेंस है या कानूनी ज्ञान है, उन्हें अतिरिक्त लाभ मिलेगा. अगर महिला पहले से किसी बेटी की मां है, तो उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है.

पत्नी को सालाना 59 लाख रुपये की सैलरी

स्लेड ने विज्ञापन में बताया कि चुनी गई पत्नी को सालाना 50,000 पाउंड यानी करीब 59.37 लाख रुपये सैलरी दी जाएगी. रहने और खाने का पूरा इंतजाम भी वही करेंगे. हालांकि, उनका यह भी कहना है कि महिला के पास अपनी थोड़ी-बहुत संपत्ति हो तो यह और बेहतर होगा. स्लेड ने यह तक बताया कि उन्होंने नौ महीने का जमे हुए शुक्राणु का भंडार भी तैयार किया है, जिससे उनकी उम्मीद और मजबूत दिखाई देती है. वह आशा करते हैं कि उन्हें जल्द ही सही साथी मिल जाएगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.