Viral News Bonus On Weight Loss Lose Some Weight And Earn Millions A Chinese Company Gave A Wonderful Healthy Offer To Its Employees 2025
थोड़ा सा वजन घटाओ और लाखों रुपये कमाओ, ये कंपनी दे रही हैं अपने कर्मचारियों को गजब का ऑफर
आज के समय में लोग बढ़ते वजन से बहुत परेशान है. बढ़ा हुआ वजन लोगों के लिए बीमारी का घर बनता जा रहा है. इसी समस्या को देखते हुए चीन की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को लिए गजब का प्लान निकाला हैं. आइए जानते हैं.
आज के समय में बढ़ता हुआ वजन अधिकतर लोगों की समस्या बन गई है. कई सारे लोग ऐसे है जिनका वजन बाहर के खाने और अनहेल्दी फूड से बहुत ज्यादा बढ़ रहा हैं. ऐसा नहीं है कि लोग वजन कम करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं बल्कि हकीकत तो ये है कि बहुत से लोग अपने वजन को कंट्रोल करने में असमर्थ हैं. बढ़े हुए वजन के कारण लोगों को कई सारी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा हैं. इसी समस्या को देखते हुए चीन की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए एक गजब की योजना का ऐलान किया हैं.
मिलियन युआन वेट लॉस चैलेंज
इंस्टा Inzta शेन्जे़न में स्थित टेक कंपनी अरशी विज़न इंक जिसे आमतौर पर इंस्टा 360 के नाम से जाना जाता है, उसने 12 अगस्त को अपने वार्षिक ‘मिलियन युआन वेट लॉस चैलेंज’ के बारे में बताया जिसने बहुत सुर्खियां बटोर ली हैं. SCMP के मुताबिक कंपनी ने जो चैलेंज शुरू किया है वो हर साल आयोजित होने वाला है. इसका उद्देश्य कंपनी के कर्मचारियों की लाइफस्टाइल को बैलेंस करना हैं. इसके नियम बहुत सीधे और स्पष्ट हैं.
चैलेंज के लिए योग्य
इस चैलेंज के लिए सभी लोग योग्य हैं और उन्हें हर 0.5 किलो वजन कम करने पर 500 युआन यानी 70 अमेरिकी डॉलर का कैश रिवार्ड दिया जाएगा। इंडियन करेंसी में यह 6,155 रुपए होगा. ये भी बताते चलें कि इस साल एक कर्मचारी ज़ी याकी ने तीन महीनों में 20 किलो वजन कम किया और 20,000 युआन (2,800 अमेरिकी डॉलर) का नकद पुरस्कार और “वेट लॉस चैंपियन” का खिताब जीता हैं.
क्या है जुर्माना
कर्मचारी का कहना है कि उसने वजन कम करने के दौरान पूरी तरह से अनुशासन का पालन किया. अपने डाइट का भी ध्यान रखा और गर दिन डेढ़ घंटे व्यायाम भी किया है. कर्मचारी का कहना है कि ये मेरे जीवन का सबसे अच्छा समय था जब मै खुद को अच्छा बनाने के लिए मेहनत कर रही हूं. वजन कम करना सिर्फ सुंदरता के लिए नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी हैं. अब ट्विस्ट की बता तो ये है कि इस चुनौती का एक नियम भी है. ये नियम कहता है कि अगर कम होने के बाद किसी प्रतिभागी का वजन बढ़ा तो फिर उसे 800 युआन देने होंगे. हालांकि अब तक किसी पर ये जुर्माना नहीं लगा हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.