Viral News Husband Cheating Wife Husband Went To Thailand With His Girlfriend Using Office Trip As Excuse Stuck In Flood Extra Marital Affair
प्रेगनेंट पत्नी से ऑफिस ट्रिप का बहाना बनाकर प्रेमिका संग थाईलैंड गया पति, बाढ़ में फंसते ही खुल गई पोल!
Trending News: एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी को ऑफिस ट्रिप बताकर थाईलैंड में प्रेमिका के साथ चार दिन बिताए. जब वह बाढ़ में फंस गया तो उसका सच सबके सामने आ गया.
Viral News: सोशल मीडिया पर इन दिनों मलेशिया से जुड़ी एक कहानी वायरल हो रही है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है और गुस्सा भी भड़का दिया है. मलेशिया के एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी से झूठ बोलकर थाईलैंड जाने का बहाना बनाया. उसने पत्नी को बताया कि वह काम के सिलसिले में अपने सहकर्मियों के साथ हाट याई शहर जा रहा है. पत्नी ने उसे भरोसा करते हुए जाने दिया, क्योंकि वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली थी.
हालांकि जैसे ही पति हाट याई पहुंचा, सच सामने आया. वहां भयंकर बाढ़ आ गई और पति से संपर्क टूट गया. पत्नी बहुत परेशान हुई और मदद के लिए सोशल मीडिया पर @psmommyhannah नामक महिला से संपर्क किया, जो बाढ़ और बचाव संबंधी जानकारी साझा करती थीं. पत्नी ने बताया कि उसका पति बाढ़ में फंस गया है और उसे ढूंढने में मदद की जरूरत है.
होटल में मिला अपनी प्रेमिका के साथ
पत्नी की मदद के लिए महिला ने अपने रिश्तेदारों को होटल जाकर पति को खोजने को कहा. लेकिन होटल में जो दृश्य सामने आया, उसने सभी को दंग कर दिया. पता चला कि वह “सहकर्मी”, जिसे पति पत्नी को बता रहा था, वास्तव में उसकी प्रेमिका थी. पिछले चार दिनों से पति उसी महिला के साथ होटल में रह रहा था. यह खुलासा खुद @psmommyhannah ने किया. पत्नी को इस पूरे मामले के बारे में कोई जानकारी नहीं थी.
पत्नी को इस तरह बनाया बेवकूफ
महिला ने बताया कि यह कहानी मनोरंजन के लिए नहीं बल्कि चेतावनी देने के लिए साझा की गई है. उसने कहा कि अक्सर महिलाएं अपने पतियों पर अंधविश्वास के साथ भरोसा कर लेती हैं और कभी यह सोचती भी नहीं कि उन्हें धोखा मिल सकता है. पति ने लगातार पत्नी से संपर्क बनाए रखा और सामान्य बातें कीं, ताकि पत्नी को किसी भी तरह का शक न हो. यही वजह थी कि पत्नी को किसी तरह का संदेह नहीं हुआ.
यूजर्स ने किए ये कमेंट
सोशल मीडिया पर जैसे ही यह मामला वायरल हुआ, यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दीं. एक यूजर ने लिखा, “बाप रे! गजब टोपीबाज आदमी है ये तो.” वहीं एक अन्य ने लिखा, “ऐसे लोगों की वजह से पूरी मर्द जात बदनाम हो रही है.” एक अन्य यूजर ने लिखा कि अब शायद कोई महिला अपने पति को ऑफिस ट्रिप पर अकेले नहीं जाने देगी. इस वायरल कहानी ने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है. लोग इस पर कमेंट्स, मीम्स और राय शेयर कर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.