IIT की डिग्री के बिना! ये लड़का AI से कमा रहा है 1.5 लाख हर महीने, बताया सफलता का राज

Viral News: सोशल मीडिया एक पोस्ट काफी छाया हुआ है. जिसमें एक 21 साल के लड़के अपनी एक सक्सेस स्टोरी शेयर की है. उसका कहना है कि वह हर महीने 1.5 लाख कमाता है.

Published date india.com Published: December 4, 2025 7:05 PM IST
IIT की डिग्री के बिना! ये लड़का AI से कमा रहा है 1.5 लाख हर महीने, बताया सफलता का राज

Viral News: पश्चिम बंगाल के रहने वाले 21 साल के टेक एक्सपर्ट संदेश श्रेष्ठ ने हाल ही सोशल मीडिया पर अपनी एक सक्सेस स्टोरी शेयर की है. उनका कहना है कि टेक्नोलॉजी वर्ल्ड में सक्सेस होने के लिए किसी बड़ी यूनिवर्सिटी या IIT की डिग्री अहम नहीं है. अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए संदेश ने कहा है कि उन्होंने पिछले महीने 1.5 लाख रुपये कमाए. साथ ही, बताया कि वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सीखने वाले हैं समझ रहे है कि इससे भविष्य पैसे जेनरेट कैसे हो सकते हैं.

वायरल पोस्ट में क्या है?

संदेश ने यह कहानी अपने X हैंडल के जरिए सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. उन्होंने अपनी पोस्ट में विस्तार से बताते हुए, दुबई की एक टेक फाउंडर से जुड़ने और एक फ्रीलांस प्रोजेक्ट के लिए साइन अप करने का जिक्र किया, जिसके लिए उन्हें अच्छी-खासी रकम मिली. श्रेष्ठ ने यह भी बताया कि वह ग्लोरिज्यूम नाम की एक AI रिज्यूमे बिल्डर तैयार कर रहे थे.

पोस्ट यहां पर देखे:


संदेश ने अपनी पोस्ट में लिखा कि, दुबई के एक फाउंडर से जुड़ा हुआ. एक फ्रीलांस प्रोजेक्ट पूरा किया और पूरा पैसा मिला है. ग्लोरिज्यूम (एआई रिज्यूमे बिल्डर) बनाया, जो बहुत जल्द लॉन्च हो रहा है. AI सीखने को लेकर पूरी तरह सीरियस हूं.

सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन

जैसे ही पोस्ट सोशल मीडिया वायरल हुई लोगों के कमेंट्स आना भी शुरू हो गए. लोगों ने 21 साल के लड़के की जमकर तारीफ की हैं. एक यूजर ने लिखा, बहुत बढ़िया उपलब्धि भाई. बस यह जानना चाहता था कि JS में लॉजिक कैसे बनाया जाता है. दूसरे यूजर ने कमेंट किया, बहुत बढ़िया लग रहा है भाई.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.