By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Viral: साइबर सेल ने ढूंढ निकाले चोरी और गुम हुए कई फोन, सैकड़ों लोगों के चेहरे पर आई स्माइल । पढ़िए
Viral: पुलिस के अनुसार साइबर सेल ने जो मोबाइल बरामद किए थे, उनकी कीमत 17 लाख पचास हजार रुपए से ज्यादा आंकी गई है.
Viral: मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में दीपावली के मौके पर 151 लोगों के चेहरों पर खुशी नजर आई है क्योंकि उनके मोबाइल पुलिस ने खोजकर उनके हवाले कर दिए हैं. पन्ना के पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने बताया है कि जिले के अलग-अलग हिस्सों में 151 लोगों के फोन गुम हो गए थे, इन फोन को पुलिस की साइबर सेल ने बरामद करने में सफलता पाई है.
खुश हो गए 151 लोग
बरामद किए गए मोबाइल उन लोगों को सौंप दिए गए हैं जो इसके वास्तविक मालिक हैं. पुलिस के अनुसार साइबर सेल ने जो मोबाइल बरामद किए थे, उनकी कीमत 17 लाख पचास हजार रुपए से ज्यादा आंकी गई है.
दिवाली के मौके पर मिली खुशी
पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के हाथों जिन लोगों को मोबाइल वापस मिले हैं उनके चेहरों पर दीपावली के मौके पर खुशी नजर आई है. उनके यह मोबाइल या तो चोरी हो गए थे अथवा गुम हो गए थे. (इनपुट एजेंसी)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें