By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Viral: क्या अलग हो गए हैं Priyanka Chopra और Nick Jonas? नेटिजन कर रहे ऐसे-ऐसे कमेंट्स | मां ने बताया पूरा सच
Viral News Today: प्रियंका चोपड़ा ने हाल में इंस्टाग्राम (Instagram) और ट्विटर (Twitter) से चोपड़ा जोनस सरनेम हटा लिया और अब सिर्फ प्रियंका नाम है.
Viral News Today: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों सोशल मीडिया की सुर्खियों में बनी हुईं हैं. इसकी वजह है उनका सोशल मीडिया अकाउंट्स से पति निक जोनस (Nick Jonas) का सरनेम हटाया जाना. बॉलीवुड सिनेमा में भी खूब नमा काम चुकी प्रियंका ने हाल में इंस्टाग्राम (Instagram) और ट्विटर (Twitter) से चोपड़ा जोनस सरनेम हटा लिया और अब सिर्फ प्रियंका नाम है. ऐसे में अफवाहों का बाजार खूब गर्म है कि मैट्रिक्स 4 एक्ट्रेस और सिंगर पति निक जोनस के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है.
Stop over analysing the situation, she removed her last name too #PriyankaChopra pic.twitter.com/dIOVYCNJbt
— Pri (@allgudnamsrgon) November 22, 2021
सोशल मीडिया की दुनिया में लोग दोनों के रिश्तों में कथित खटास पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. कई लोगों ने दोनों के बीच मधुर रिश्ते ना होने के साथ तलाक तक का अनुमान लगाना शुरू कर दिया है. एक यूजर ने फनी मीम शेयर करते हुए लिखा- बेटा अब घर जाओ अब हो गया. ऐसे ही एक यूजर ने कहा कि आने वाले दिनों में और ड्रामा सामने आएगा. एक कमेंट में कहा गया- शुरू हो गया एक और ड्रामा, लंबा चलेगा.
BREAKING NEWS: #PriyankaChopra removed #NickJonas name from Instagram bio profile. Heading for divorce… pic.twitter.com/3wq827DvVa
— superman ki bakwaas (@irrrfy) November 22, 2021
मालूम हो कि इन अफवाहों पर प्रियंका ने खबर लिखे जाने तक किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है. हालांकि दोनों के रिश्तों पर उनकी मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) ने प्रतिक्रिया जरूर दी है. उन्होंने एक न्यूज चैनल से कहा कि सबकुछ बकवास है. कोई इस तरह की अफवाह ना फैलाए.
Priyanka to Nick Jonas right now#nickjonas#PriyankaChopra pic.twitter.com/95DKXWC0gi
— VERSE OF WISDOM🥵 (@Ashutosh_jha4) November 22, 2021
आपके बता दें कि प्रियंका और निक ने साल 2018 में विवाह किया था. तब से दोनों साथ हैं. अभी हाल में प्रियंका ने निक के साथ पहली दिवाली भी अपने घर पर सेलिब्रेट की. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था- हमारी पहली दिवाली हमारे घर में एक साथ. ये हमेशा खास रहेगी. इस शाम को इतना खास बनाने के लिए खूब मेहनत करने वाले सभी लोगों को मेरा धन्यवाद.
More drama in unfold in the coming days. #PriyankaChopra pic.twitter.com/7vLvXZine1
— Sia (@AnytimeGorgeous) November 22, 2021
दोनों सेलिब्रिटी के बीच रिश्तों की चर्चाएं इस समय ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में है.
#PriyankaChopra drops nick jonas name from her insta
Meanwhile public* pic.twitter.com/G3U5fFRVn8
— 🅲🆄🆃🆃🅸🅽🅶 🅲🅷🅰🅸 ☕ (@specialcutchai) November 22, 2021
कुछ लोगों ने मजेदार मीम्स शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
https://twitter.com/anujmanocha_/status/1462793833121415168
उल्लेखनीय है कि निक जोनस ने भी इन अफवाहों पर अभी तक कुछ नहीं कहा है.
#PriyankaChopra drops her Jonas sir name
Le Everyone to nick Jonas pic.twitter.com/b3p285cdhf
— Vł₲łⱠ₳₦₮Ɇ⚓ (@SuryaEdwardSta1) November 22, 2021
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें