हे भगवान! 5 साल से मास्टर जी पढ़ा रहे थे अंग्रेजी, 11 की स्पेलिंग लिखने में हुए फेल, सोशल मीडिया पर Video viral

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो एक टीचर से जब लोगों ने पूछा कि वह 11 और 19 की स्पेलिंग अंग्रेजी में लिखें. तो टीचर ने गजब ही कर दिया आप खुद ही वीडियो में देख लीजिए.

Published date india.com Published: July 29, 2025 5:53 PM IST
हे भगवान! 5 साल से मास्टर जी पढ़ा रहे थे अंग्रेजी, 11 की स्पेलिंग लिखने में हुए फेल, सोशल मीडिया पर Video viral

शिक्षा बच्चों का भविष्य बनाती है और सही शिक्षा देने की जिम्मेदारी हमारे देश के शिक्षकों की होती है. लेकिन कई सरकारी स्कूलों शिक्षकों की दशा बहुत दयनीय है. ये लोग किसी न किसी तरीके से न नौकरी तो पा लेते हैं. लेकिन जब बात आती है पढ़ाने की तो इनके ऊपर ‘काला अक्षर भैंस बराबर’ वाली कहावत एकदम सही बैठती हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अध्यापक अपने छात्रों को 11 की स्पेलिंग बताने में असमर्थ हैं.

छत्तीसगढ़ का है मामला

छत्तीसगढ़ में बलरामपुर जिले के एक सरकारी स्कूल के अंग्रेजी टीचर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. एक वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि यह शिक्षक आसान अंग्रेजी शब्द भी सही तरीके से नहीं लिख पाए. वायरल हो रहे वीडियो में अध्यापक में अंग्रेजी में 11 और 19 की स्पेलिंग लिखने को कहा गया. लेकिन उन्होंने ब्लैकबोर्ड पर ‘aivene’ और ‘ninithin’ लिखा. इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए.

वायरल हुआ वीडियो

जब उनसे पूछा गया कि क्या ये सही स्पेलिंग है, तो उन्होंने पूरे आत्मविश्वास से कहा कि हां, यही सही है. इसके बाद उनसे कहा कि वह सामने बैठे और छात्रों को पढ़ाएं. अभी तक टीचर को एहसास नहीं हुआ था कि वह कुछ गलत कर रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. @talk2anuradha नाम की एक्स यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘अगर देश को बर्बाद करना है तो शिक्षा के सिस्टम को तबाह कर दो.

लोग जमकर कर रहे है कमेंट्स

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. लोगों ने एजुकेशन सिस्टम पर गुस्सा जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर काफी कुछ लिखा हैं. एक ने कहा, ‘रिजर्वेशन वाले इलेवन नहीं लिख पा रहे हैं.’ दूसरे ने कहा, ‘रिजर्वेशन का नतीजा.’ तीसरे ने लिखा, ‘ये देखकर मुझे बच्चों के भविष्य के लिए डर लग रहा है.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.