Viral Video: खुदाई में मिला पुराना बक्सा, खोलते ही सब रह गए दंग, अंदर से जो निकला खुद ही देख लीजिए

Viral Shocking Video: वीडियो में ट्रेजर हंटर्स को नक्शे की मदद से खुदाई करते हुए दिखाया गया है. खुदाई के दौरान ही एक बक्सा जमीन के अंदर गड़ा मिलता है.

Published date india.com Published: January 14, 2025 7:27 AM IST
(खुदाई में मिला पुराना बक्सा, खोलते ही सब रह गए दंग)
(खुदाई में मिला पुराना बक्सा, खोलते ही सब रह गए दंग)

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोज कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है जो लो लोगों को दंग कर देता है. इस दुनिया में बहुत सारे लोग जमीन में गड़ा प्राचीन खजाना पाने की इच्छा रखते हैं. इसके लिए लोग खूब सारे जतन भी करते हैं. कुछ लोग तो खजाने मिलने की उम्मीद में ही पूरी जिंदगी बिता देते हैं. लेकिन, बहुत कम ही लोग होते हैं जिन्हें कोई पुराना खजाना मिलना नसीब होता है. हाल ही में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें नक्शे की मदद से जमीन खोद रहे लोगों को एक पुराना बक्सा मिलता है. इस बक्से को खोलते ही लोगों की आंखे फटी-फटी की फटी रह जाती हैं.

क्या निकला बक्से में…

वीडियो में ट्रेजर हंटर्स को नक्शे की मदद से खुदाई करते हुए दिखाया गया है. खुदाई के दौरान ही एक बक्सा जमीन के अंदर गड़ा मिलता है. खुदाई करने वाले लोग बड़ी मशक्कत से उसे बाहर निकालते हैं. जब बाहर निकालकर बक्से को खोला जाता है तो उसमें से प्राचीन खजाना निकलता है. इसमें कई चीजें सोने की थीं और देखने से लग रहा था कि ये खजाना सदियों से जमीन के नीचे दफन है.

हाथों में दस्ताने पहने खुदाई करने वाले लोग बक्से को खोलते हैं तो खजाने की झलक दिखाई देती है. इतना खजाना किसी को मालामाल करन के लिए काफी होता है. हालांकि लोग इस वीडियो की विश्वसनियता पर भी सवाल उठा रहे हैं. लोग इस पहले से प्लांट किया हुआ भी बता रहे हैं. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को  @felezyab_siko नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.

लोगों ने वायरल वीडियो देखने के बाद कहा है कि इसे लाइक्स और शेयर पाने के लिए ही बनाया गया है. कुछ यूजर्स ने कहा कि अगर किसी को इतना खजना सच में मिल जाए तो वह कम से कम दुनिया को तो वीडियो बना कर नहीं बताएगा. वायरल वीडियो का सच्चाई क्या है, ये हमें नहीं पता. आप खुद ये वीडियो देखिए और बताइये कि आपको क्या लगता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.