Sanp Ka Video: जहरीला सांप और अकेली महिला आमने-सामने, आगे दिखा ऐसा दृश्य कि इंटरनेट हिल गया | देखें वायरल वीडियो

Snake Attack Video Viral: अकेली महिला और जहरीला सांप आमने-सामने… ऐसे खतरनाक पल का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया! लोग हैरान हैं कि आखिर ये कैसे हो सकता है.

Published date india.com Published: December 5, 2025 10:33 PM IST
Snake Attack Video Viral
सांप का वायरल वीडियो

Sanp Ka Video: महाराष्ट्र के पुणे जिले से सामने आए एक सनसनीखेज वीडियो ने पूरे इंटरनेट को हिलाकर रख दिया है. इस खौफनाक फुटेज में एक महिला ने अपनी जान को जोखिम में डालते हुए एक बड़े और जहरीले सांप को पकड़ने की कोशिश की. सांप पकड़ना किसी भी लिहाज से बच्चों का खेल नहीं है. बिना ट्रेनिंग के ऐसे खतरनाक जीव से पंगा लेना बहादुरी नहीं, बल्कि एक भयानक भूल साबित हो सकता है. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने महिला की इस हरकत पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है.

बिजली की रफ्तार से सांप का पलटवार

साड़ी पहने यह महिला साहस दिखाते हुए सांप को उसकी पूंछ से पकड़कर झाड़ियों से बाहर खींच रही थी. जब वहां मौजूद बाकी लोग डर के मारे पीछे हट गए थे, तब महिला ने यह हिम्मत दिखाई. हालांकि, जैसे ही महिला की पकड़ थोड़ी कमजोर पड़ी, सांप ने बिजली की तेज रफ्तार से पलटवार किया. सांप ने सीधे महिला के चेहरे पर अटैक किया और अपने नुकीले दांत गड़ा दिए. सबसे डरावना दृश्य वह था, जब सांप ने महिला के गाल को कसकर दबोच लिया और महिला उसे बार-बार खींचने पर भी हटा नहीं पा रही थी.

महिला से हुई यह जानलेवा चूक

एक्सपर्ट्स ने इस घटना पर अपनी राय दी है कि सांप को पूंछ से पकड़ना सबसे खतरनाक तरीका होता है. ऐसा करने से सांप का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह आजाद रहता है. इससे वह आसानी से पलटकर हमला कर सकता है. महिला ने सांप से पर्याप्त दूरी भी नहीं रखी, जिस वजह से सांप को हमला करने में कामयाबी मिली. इस वीडियो के वायरल होते ही लोग दो खेमों में बंट गए हैं. कुछ लोगों ने महिला की दिलेरी की तारीफ की है, वहीं कई यूजर्स ने इसे गैर-जिम्मेदाराना हरकत करार दिया है. एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि बिना ट्रेनिंग सांप से भिड़ना आत्महत्या जैसा कदम उठाने के समान है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.