Viral Video A Man Standing On The Roof Of A Train Fell Down On The Ground People At The Railway Station Kept Watching Watch The Video
Viral Video: 'रेल से मजाक करना पड़ा भारी', ट्रेन की छत से धराम से गिरा शख्स, रेलवे स्टेशन पर देखते रह गए लोग | देखें वीडियो
Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो होश उड़ा देने वाला है. ट्रेन की छत पर चढ़ा शख्स मजाक करते-करते अचानक नीचे गिर पड़ा. रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोग ये नजारा देखकर हैरानी में जम गए.
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक डरावना वीडियो तहलका मचा रहा है, जिसमें एक शख्स रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की छत पर चढ़ जाता है और बिजली की तार से सटकर धराम से गिर पड़ता है. वीडियो देखकर किसी का भी दिल धक-धक कर देगा, क्योंकि शख्स ऊपर से चिंगारी निकलते ही नीचे गिर जाता है. स्टेशन पर लोग चिल्लाने-चीखने लगते हैं. ये क्लिप X पर @bipinyadav8933 से शेयर हुई और लाखों लोग इसे देखकर दंग हैं.
ट्रेन की छट पर खड़ा रहना पड़ा महंगा
वीडियो में शख्स ट्रेन की छत पर खड़ा है, जबकि नीचे लोग उसे उतरने के लिए चिल्ला रहे हैं, लेकिन वो टस से मस नहीं होता. अचानक बिजली की तार से तेज चिंगारी निकलती है और वो सट जाता है, फिर धराम से जमीन पर गिर जाता है. गिरने के बाद वो हिल-डुल भी नहीं पाता, लगता है जान पर बन गई. स्टेशन पर कोहराम मच जाता है, लोग दौड़ते हुए आते हैं लेकिन देर हो चुकी होती. ये स्टंट करना रेल से मजाक करना पड़ा भारी.
रेल से मज़ाक करना भारी पड़ गया😱😱😱
भाई, लाइक्स दोबारा मिल जाएंगे लेकिन ज़िंदगी नहीं! pic.twitter.com/BvVfYCJdJe
ये वीडियो X प्लेटफॉर्म पर @bipinyadav8933 अकाउंट से पोस्ट किया गया, जो अब तक लाखों व्यूज बटोर चुका है. लोग इसे शेयर कर रहे हैं और सेफ्टी के बारे में बात कर रहे हैं. रेलवे स्टेशन का ये सीन इतना रियल लगता है कि देखने वाले सांस रोक लेते हैं. ट्रेन की छत पर चढ़ना खतरनाक है, ये वीडियो सबको चेतावनी दे रहा है.
वायरल वीडियो पर लोगों के रिएक्शन
वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है, एक ने लिखा “भाई, स्टंट मत करो, जान जा सकती है!” दूसरे ने कहा, “लोग देखते रह गए, कितना डरावना है ये.” तीसरे ने चेतावनी दी, “रेलवे ट्रैक पर मजाक न करो, ये सीरियस मैटर है.” ये रिएक्शन दिखाते हैं कि वीडियो ने सबको हिला दिया है. लोग इसे शेयर कर जागरूकता फैला रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.