Viral Video: शख्स ने बेजुबान मछली के साथ जबरन किया ऐसा काम, देखते ही भड़क उठे लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब वीडियोज अक्सर वायरल होते रहते हैं. हाल ही में एक वीडियो तेजी से चर्चा में है, जिसमें एक व्यक्ति बड़ी मछली को शराब पिलाते हुए दिखाई दे रहा है.

Published date india.com Published: February 26, 2025 11:36 PM IST
Viral Video
Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबोगरीब वीडियोज वायरल होते रहते हैं। हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बड़ी मछली को शराब पिलाता नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग भड़क गए हैं और सवाल उठा रहे हैं कि कोई इंसान किसी जानवर के साथ ऐसा कैसे कर सकता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और यूजर्स कमेंट बॉक्स में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बड़ी सी मछली को शराब पिलाता नजर आ रहा है। वीडियो में दिख रही मछली को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह रोहू प्रजाति की है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग काफी गुस्से में हैं और पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) को टैग कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

वहीं, कुछ लोग इसे मजेदार बताकर हंसी-मजाक भी कर रहे हैं. यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. शख्स की अजीबोगरीब हरकत देखकर लोग कह रहे हैं आजकल लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं.

देखें वीडियो 

भड़क उठे लोग

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर  @genuine_laughing_club नाम के यूजर ने शेयर किया है. अबतक इस वीडियो को एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 35 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वायरल वीडियो को लेकर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. कुछ लोग इसको मजेदार बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे जानवर के प्रति क्रूरता बता कर सरकार से कार्यवाही करने की मांग कर रहे हैं. इस तरह के कई अजीबोगरीब वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देख लोग हैरानी जताते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.