Viral Video A Woman Was Walking On The Railway Track And A Train Came From The Front
Viral Video: रेलवे ट्रैक पर टहल रही थी महिला, अचानक आ गई ट्रेन; फिर जो हुआ सोच भी नहीं सकते
Viral Video: सोशल मीडिया एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें एक महिला रेलवे ट्रैक पर टहलते हुए नजर आती है. इतने में सामने से ट्रेन आ जाती है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन आपने लोगों की लापरवाही के कई वीडियो देखे होंगे. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो एक महिला का है जो रेलवे ट्रैक पर टहलते हुए नजर आती है. इतने में सामने से ट्रेन भी आ जाती है. वीडियो में आगे जो होता है उसे देखकर लोग दंग रह जाते हैं. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
‘आंटी मार्निंग वॉक पर निकली हैं’
वायरल हो रहे वीडियो में एक ट्रेन आती हुई दिखाई देती है. ट्रेन को देख रेलवे ट्रैक के आस पास खड़े लोग इधर-उधर भागते हुए नजर आते हैं, लेकिन एक महिला को आती हुई ट्रेन नहीं दिखाई देती. धीरे-धीरे वह ट्रेन के सामने पहुंच जाती है. लेकिन फिर कुछ ऐसा होता है कि वह बाल-बाल बच जाती है. वीडियो को देख लोग कह रहे हैं कि आंटी मार्निंग वॉक पर निकली हैं. वायरल हो रहे वीडियो को अब तक कई लोग देख चुके हैं और कमेंट बॉक्स में तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @theindiansarcasm नाम के यूजर ने शेयर किया है. वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर ‘आंटी वॉक पर निकली है’ कैप्शन के साथ शेयर किया गया है. वीडियो को देखकर कई लोगों ने कमेंट किया है. एक यूजर लिखता है कि ‘अरे यार ये ट्रेन मॉर्निंग वॉक के बीच में कहां से आ गई.’ दूसरे ने लिखा कि, ‘अबे यार आंटी के रास्ते में ये रेलवे लाइन किसने बिछा दी.’ तीसरे ने लिखा कि, ‘मौत को छूकर टक से वापस आ गईं आंटी.’ एक यूजर एक मजेदार कमेंट करते हुए लिखता है कि, ‘आंटी नए इंजन की रिबन काटते-काटते रह गईं.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.