Viral Video: अफगानिस्तान में भारतीय को मिली अनोखी मेहमाननवाजी, ऐसी दरियादिली पर भावुक हुए लोग

Viral Video: अफगानिस्तान का एक भारतीय व्लॉगर का वीडियो वायरल हो गया है, जब एक स्थानीय जूस वेंडर ने उसे मेहमान कहकर पैसे लेने से इनकार कर दिया.

Published date india.com Published: December 2, 2025 7:20 PM IST
Viral Video: अफगानिस्तान में भारतीय को मिली अनोखी मेहमाननवाजी, ऐसी दरियादिली पर भावुक हुए लोग

Viral Video: एक भारतीय ट्रैवल व्लॉगर का वायरल वीडियो लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो में व्लॉगर अफगानिस्तान की अपनी यात्रा के दौरान वहां के लोकल लोगों के साथ एक इमोशनल कनेक्शन शेयर करते दिख रहा हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का टाइटल है, अफगानिस्तान में भारतीयों के लिए सब कुछ फ्री क्यों है. वीडियो में व्लॉगर को सड़क किनारे एक स्टॉल पर रुककर अनार का जूस पीते देखा जा सकता है. जूस का आनंद लेते हुए वो खुशी-खुशी कहते हैं, मैं अफगानिस्तान में अनार का जूस पी रहा हूं.

वीडियो यहां पर देखे:

पैसे लेने से किया इनकार

हालांकि, जब पैसे देने की बारी आई, तो दुकानदार पैसे लेने से मना कर देता है और बार-बार उसे मेहमान कहकर बुलाता है. व्लॉगर बहुत जोर देकर कहता है कि उसे पैसे लेने ही होंगे क्योंकि, ये तुम्हारा काम है… पैसे तो तुम्हें लेने ही होंगे. फिर भी दुकानदार मना करता रहता है.

थोड़ी देर बाद व्लॉगर एक और शख्स से बातचीत में करता है और कहता है कि अफगान लोग भारतीयों से बहुत प्यार करते हैं. वह और स्टॉल वाला दोनों ही व्लॉगर को प्यार और अपनापन दिखाते हुए कहते हैं, भारत हमारा मेहमान है. हिंदुस्तान बहुत अच्छा है.

सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन

वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है और लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, हम सच में आपसे प्यार करते हैं अफगानिस्तान. दूसने यूजर ने कमेंट किया, भाई अफगानिस्तान सबसे बढ़िया देश है. वही एक और यूजर ने लिखा, अफगानिस्तान में भारत के लिए अच्छा भाईचारा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.