Viral Video: गजब का बिजनेस आइडिया, महाकुंभ में सिर्फ फोन चार्ज करके 1000 रुपये हर घंटे कमा रहा है ये शख्स

महाकुंभ में कोई दातुन बेचकर पैसा कमा रहा है तो कोई तिलक लगा कर रहा है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा शख्स मोबाइल चार्ज करके खूब कमाई कर रहा है.

Published date india.com Published: February 12, 2025 12:02 PM IST
Viral Video
Viral Video

Viral Video: महाकुंभ में कोई दातुन बेचकर पैसा कमा रहा है तो कोई तिलक लगा कर रहा है. ऐसे कई अनोखे बिजनेस आइडिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर इसी तरह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स लोगों के मोबाइल को चार्ज करता नजर आ रहा है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह शख्स महाकुंभ में मोबाइल चार्ज करके एक दिन में अच्छी खासी कमाई कर रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

मोबाइल चार्ज करके हर घंटे 1 हजार की कमाई

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बैठा जमीन पर बैठा हुआ है और उसके पास कई बिजली के बोर्ड लगे हुए हैं. इन बोर्ड्स में कई मोबाइल फोन चार्जिंग में लगे नजर आ रहे हैं. वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह शख्स लोगों के फोन चार्ज करके एक घंटे में 1000 रुपये तक कमा रहा है, जिससे उसकी दिनभर की कमाई काफी अच्छी हो रही होगी. सोशल मीडिया पर इस अनोखे बिजनेस आइडिया को देखकर लोग हैरान हो जा रहे हैं.

देखें वीडियो

लाखों लोग देख चुके हैं वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @malaram_yadav_alampur01 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को ‘महाकुंभ कमाए एक दिन में लाखों’ के कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया है. अब तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और इसे 6 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. इस अनोखे बिजनेस आइडिया को देखकर लोग हैरान हैं और कमेंट बॉक्स में तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर लिखता है कि, ‘यह लड़का आगे जा कर बिजली मंत्री बनेगा, पक्का भाई लोग’, वहीं दूसरा यूजर लिखता है कि ,’यह वीडियो इंडिया से बाहर नहीं जानी चाहिए’. इसके अलावा बहुत से लोग इसे फेक भी बता रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.