Viral Video: अमिताभ बच्चन की नातिन ने किया ऐसा मजाक, सदी के महानयक बोले- क्या किया..क्या हो गया | वायरल हो रहा ये वीडियो

Viral Video: वायरल वीडियो शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा कि 'क्या किया .. क्या हो गया.'

Published date india.com Published: August 19, 2021 6:06 PM IST
Amitabh Bachchan Viral Video

Viral Video: बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Bollywood Superstar Amitabh Bachchan) के साथ कोई मजाक करने की सोच भी नहीं सकता है, मगर ऐसा सचमुच में हुआ है. उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) ने ये मजाक किया है. दरअसल उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म कालिया के मशूहर गाने ‘जहां तेरी ये नजर है’ के ऑडियो से छेड़छाड़ की है और इसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो अमितभा बच्चन ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है.

वीडियो शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा कि ‘क्या किया .. क्या हो गया.’ सदी के महानायक ने हालांकि इस वीडियो को शेयर करते हुए खुशी जाहिर की है. उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा कि अविश्वसनीय श्रीलंकाई गीत माणिके मगे हिते (Manike Mage Hithe), जिसे प्रतिभाशाली नव्या नवेली द्वारा मेरी फिल्म ‘कालिया’ के गाने में एडिट किया गया. मगर ईमानदारी से कहूं तो ‘माणिके मगे हिते’ गाने को लूप में प्ले करके देख रहा हूं. इसे सुनना बंद करना असंभव है. ये कमाल है.

यहां देखें वीडियो-

वहीं नाना अमिताभ बच्चन की पोस्ट पर नातिन नव्या ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने लिखा- हाहाहा लव यू. साथ में दिल की इमोजी भी पोस्ट की. मालूम हो कि अपना बच्चन के गाने का ये नया वर्जन सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. अभी तक लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं और सैकड़ों की संख्या में यूजर्स ने इसपर प्रतिक्रिया दी है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.