Viral Video: भारत को अलविदा कहकर रो पड़ा अंग्रेज, अंत में बोला जय हिंद | देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एक अंग्रेज भारत से जाते समय टूट पड़ा. उसकी आंखों से आंसू गिरने लगे.

Written by: Nandan Singh
Published: June 6, 2026, 8:44 AM IST

Viral Video: भारत में मेहमानों को भगवान के तौर पर देखा जाता है और उनकी जमकर खातिरदारी की जाती है. देश के लोगों की यही खूबी देखकर विदेशी चौंक जाते हैं. ऐसा ही कुछ ब्रिटेन के एक ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर के साथ भी हुआ. वो भारत से विदा लेते समय बिल्कुल भावुक हो गया. विदेशी शख्स का नाम डेव फ्लू है. भारत छोड़ते समय उनके चेहरे पर दुख साफ दिखाई दिया. लोगों की तारीफ करते हुए वो बिल्कुल भावुक हो गया और दोबारा देश लौटने की बात कही. विदेशी वलॉगर का यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

भावुक हुआ विदेशी

वायरल वीडियो में कंटेंट क्रिएटर डेव फ्लू ने कहा कि भारत में बने दोस्तों को अलविदा कहना उनके लिए दुनिया का सबसे मुश्किल काम है. उन्होंने बताया कि उन्हें भारत दुनिया की किसी भी दूसरी जगह से ज्यादा पसंद है, और हर बार यहां से लौटना उनके लिए बेहद कठिन होता है. भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें इस पल से नफरत है, लेकिन जीवन आगे बढ़ता रहता है. साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही दोबारा भारत लौटेंगे. वीडियो के अंत में उन्होंने ‘जय हिंद’ कहकर भारत के प्रति अपना प्यार भी जाहिर किया.

इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ ये वीडियो:

View this post on Instagram

A post shared by Dave Flew (@flewy86)

वापस लौटने का किया वादा

उन्होंने यह वीडियो मुंबई के साकी नाका इलाके में घूमते हुए रिकॉर्ड किया. डेव फ्लू ने यह वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट flewy86 पर अपलोड किया है. उन्होंने अपने फॉलोअर्स से ये भी कहा कि वे चिंता न करें, क्योंकि आगे भी उनके नए वीडियो और कंटेंट आते रहेंगे. बताया जाता है कि डेव लंबे समय से भारत की यात्रा करते रहे हैं और यहां की संस्कृति, लोगों और जीवनशैली को अपने वीडियो के जरिए दुनिया के सामने दिखाते हैं. यही वजह है कि भारत में भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग बन चुकी है. उनके इस भावुक वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा और हजारों लोगों ने इसे पसंद किया.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.