शख्स ने SBI के बंद पड़े एटीएम में ही खोल दी नाई की दुकान, हैरान कर देगा ये वायरल वीडियो

Viral Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि एसबीआई के बंद पड़े एटीएम में शख्स ने नाई की दुकान खोल रखी है. इसमें ग्राहक शख्स की दुकान पर भी पहुंचते हैं और बाल कटवाते हैं.

Written by: Ikramuddin
Published: May 11, 2026, 5:03 PM IST

Viral Video Today: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया है. आमतौर पर एटीएम को लोग पैसे निकालने की जगह के तौर पर जानते हैं लेकिन इस बार कहानी कुछ बिल्कुल अलग है. एक बंद पड़े बैंक एटीएम के अंदर अब ना तो मशीन है और ना ही कोई बैंकिंग सुविधा, बल्कि वहां एक नाई ने अपनी दुकान ही जमा ली. यह नजारा देखकर हर कोई चौंक रहा है. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स आराम से हेयर कटिंग करता हुआ नजर आ रहा है.

ये भी जरूर पढ़ें- दुनिया में सबसे खूबसूरत लड़कियों का देश, लिस्ट में कहां हैं भारत और पाकिस्तान; सामने आई पूरी लिस्ट

एटीएम में दिखा सैलून

खास बात यह है कि यह पूरा सेटअप किसी साधारण दुकान में नहीं बल्कि एक पुराने SBI एटीएम बूथ के अंदर बनाया गया है. बाहर अभी भी बैंक का पुराना बोर्ड लगा हुआ है जिससे लोग भ्रमित हो जाते हैं और अंदर झांकते ही उनका रिएक्शन देखने लायक होता है. बताया जा रहा है कि यह मामला पटना के दानापुर इलाके का है जहां एक बंद पड़े एटीएम स्पेस को किसी ने किराए पर लेकर उसे छोटे सैलून में बदल दिया.

यहां एक्स पर देखें वीडियो

नेटिजन्स ने बैंक उठाए सवाल

हालांकि बैंक का बोर्ड और एटीएम का स्ट्रक्चर अभी भी जस का तस है, जिससे यह पूरा मामला और भी ज्यादा वायरल हो गया है. सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ लोग इसे जुगाड़ का शानदार उदाहरण बता रहे हैं तो कुछ लोग बैंक की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर पुराना साइन बोर्ड क्यों नहीं हटाया गया.

क्या बोले नेटिजन्स

एक यूजर ने लिखा कि यह भारत है यहां हर खाली जगह का क्रिएटिव इस्तेमाल हो जाता है. वीडियो को हजारों बार देखा जा चुका है और लगातार शेयर किया जा रहा है. कई यूजर्स इसे मजेदार बता रहे हैं तो कुछ इसे अजीब भी मान रहे हैं. फिलहाल यह वायरल क्लिप इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है और लोग इसे देखकर हैरान भी हैं और मुस्कुरा भी रहे हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.