Viral Video: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ से कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं. महाकुंभ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचाए हुए है. वीडियो में एक लड़का दिख रहा है जो अपने बिजनेस के बारे में बता रहा है. वीडियो में लड़का बताता है कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड के कहने पर कुंभ में दातुन का बिजनेस चालू किया. इसके बाद वीडियो रिकॉर्ड कर रहा शख्स लड़के से उसकी कमाई के बारे में पूछता है. लड़के की कमाई सुन आप दंग हो जाएंगे. आप यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि दातुन बेचकर कोई इतना कैसे कमा सकता है?
कमाई जान दंग रह गये लोग
वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स लड़के से पूछता है कि क्या वह दातुन बेचता है? इस पर लड़का जवाब देता है कि हां, वह नीम का दातुन बेचता है. इसके बाद व्यक्ति उसकी कमाई के बारे में पूछता है, तो लड़का कहता है कि उसने अब तक 30 से 40 हजार रुपये कमा लिए हैं, जबकि यह उसका पांचवां दिन है. कभी-कभी 9 से 10 हजार रुपये तक की कमाई हो जाती है. वह बताता है कि जितनी ज्यादा मेहनत और दौड़-भाग करेंगे, उतना ही अधिक पैसा मिलेगा. वीडियो में आगे शख्स पूछता है कि उसे इस बिजनेस का आइडिया किसने दिया? लड़का बताता है कि दातुन के बिजनेस का आइडिया उसकी गर्लफ्रेंड ने दिया था.
वायरल हो रहे वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @Prof_Cheems नाम के यूजर ने शेयर किया है. वायरल वीडियो को एक्स पर ‘महाकुंभ 2025- भाई जीत गया’ कैप्शन के साथ शेयर किया गया है. वीडियो को अबतक 125.1K व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो पर लोग काफी मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर कमेंट करता है- ‘चलो गरीब लोगों का फायदा हो रहा है महाकुंभ में. दूसरे ने लिखा- ‘बहुत कमाई हो गई’, तीसरे ने लिखा- ‘कुछ बुद्धू इसे सच मान लेंगे.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.