VIDEO: गलती से गांजा खा गया दो महीने का बच्चा, फिर जो हुआ देखकर यकीन नहीं करेंगे । देखें वीडियो

Viral Video Today: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि एक शख्स नन्हे मासूम को होश में लाने की कोशिश करता हुआ नजर आता है. शख्स बताता है कि बच्चा कस्तूरी मैथी समझकर गांजा खा गया है. फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा सचमुच होश उड़ जाएंगे.

Published date india.com Published: October 14, 2025 6:48 AM IST
Child Eat Gaanja
गलती से गांजा खा गया बच्चा. (Photo/Instagram)

Viral Video Today: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है. इसमें करीब दो महीने का मासूम गलत से गांजा खा गया. इसके बाद मासूम का जो हाल हुआ देखकर आंखों पर यकीन नहीं होगा. हैरान करने वाला वीडियो अभी लाखों करोड़ों बार देखा जा चुका है. इसमें देखेंगे कि बच्चा पूरी तरह मदहोश है. बच्चा आंखें खोलने की कोशिश करता है, मगर खोल नहीं पाता है. इसमें बच्चे के पिता को उसे बार-बार होश में लाने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: तेज दिमाग है तभी कोशिश करना, आसान नहीं है 91 नंबर खोजना

गांजा खा गया बच्चा

वीडियो इंस्टाग्राम पर dr_shavi_thakur नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. इसमें देखेंगे कि बच्चे का पिता उसे बिल्लू-बिल्लू कहकर होश में लाने की कोशिश करता है. मगर बिल्लू एक कुटिल मुस्कान के साथ वापस मदहोश हो जाता है. इसपर पिता उसे फिर जगाने की कोशिश करता है. इस दौरान वो ऐसी बात कहता है जिसे सुनकर हंसी भी बहुत आती है. पिता कहता है कि उसने कस्तूरी मैथी समझकर फिर से गांजा खा लिया. फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो खूब हंसाता भी है.

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

मालूम हो वीडियो 66 लाख से ज्यादा लाइक बटोर चुका है. इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. हालांकि कई यूजर्स ने इस वीडियो को एआई का कमाल बताया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.