
Gargi Santosh
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल ... और पढ़ें
Delhi to Toronto Flight: कंटेंट क्रिएटर श्रेयति गर्ग (Shreyati Garg Content Creator) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने दिल्ली से टोरंटो तक (Delhi to Toronto By Flight) एयर इंडिया की फ्लाइट में अनुभव कैसा रहा इसके बारे में बताया. अब आप सोच रहे होंगे कि श्रेयति का एक्सपीरियंस कैसा रहा इसके बारे में आपको जानने की क्या जरूरत है? लेकिन इंस्टाग्राम यूजर ने बताया कि उन्होंने फ्लाइट की टिकट के लिए लाखों रुपये खर्च किए, लेकिन उन्हें वो सुविधाएं नहीं मिली जो उन्हें मिलनी चाहिए थी.
श्रेयति गर्ग ने बताया कि टिकटों के लिए उन्होंने 4.5 लाख रुपये दिए थे. वीडियो में उन्होंने सबसे पहले अपनी स्क्रीन पर इन-फ्लाइट एंटरटेनमेंट सिस्टम को दिखाया और बताया कि वे ढंग से काम नहीं कर रही. श्रेयति ने आगे दिखाया कि कैसे ओवरहेड लाइट की खराबी के कारण अंधेरे में अपने बच्चे की हेल्प करने के लिए उन्हें फोन की टॉर्च जलानी पड़ रही है.
इसके अलावा वीडियो में श्रेयति ने टूटे हुए सीट हैंडल के बारे में भी बताया और सुरक्षा चिंता का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि इससे बच्चे के लिए संभावित खतरा हो सकता है. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- दुर्भाग्य से, मैं टूटे हुए सीट हैंडल की तस्वीर लेना भूल गई और सचमुच मुझे अपने बच्चे को चोट लगने से बचाना पड़ा क्योंकि सभी तार सिस्टम से बाहर आ रहे थे.
श्रेयति ने दावा किया कि खराब सेवाओं के बारे में एयरलाइन कर्मचारियों से शिकायत करने के बावजूद भी कोई एक्शन नहीं लिया गया. यूजर ने निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि ‘ऐसा लगता है कि उन्होंने एंटरटेनमेंट सिस्टम को रिबूट किया लेकिन फिर भी सब कुछ काम नहीं कर रहा था. हम 2 बच्चों के साथ असहाय हो गए थे और हमें सब कुछ खुद ही मैनेज करना पड़ा.
Instagram पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे अब तक 2.8 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए बताया कि, ‘टोरंटो दिल्ली सेक्टर में मेरे साथ भी यही मामला था, कोई भी स्क्रीन काम नहीं कर रही थी, पहले मैंने सोचा था कि यह एक अस्थायी मुद्दा था लेकिन अब मुझे यकीन है कि यह स्थायी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.