
Ikramuddin
इकराम मूल रूप से उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं मगर जन्म देश की राजधानी दिल्ली में हुआ. शुरुआती शिक्षा स्थानीय स्कूल में हुई. इसी के साथ ज्ञान हासिल करने ... और पढ़ें
Couple Shocking Video: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जुड़ा एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सोशल मीडिया यूजर्स को भी हैरान कर दिया है. इसमें ट्रैफिक के बीच चलती कार में कपल की हरकतों ने लोगों को हिलाकर रख दिया है. वायरल क्लिप में लड़का कार की खिड़की से बाहर निकलकर सीधे छत पर बैठ जाता है. कुछ सेकेंड बाद लड़की भी बाहर आती है और दोनों सड़क पर चलते वाहनों के बीच रोमांटिक अंदाज में नजर आने लगते हैं. पीछे चल रहे लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और देखते ही देखते मामला इंटरनेट पर फैल गया.
ये भी जरूर पढ़ें- सैनिकों को हर महीने कितनी सैलरी देता है पाकिस्तान, सोच भी नहीं सकते हैं जवाब
शुरुआत से वीडियो में देखेंगे कि कार सड़क पर दौड़ रही है. सबकुछ बेहद सामान्य नजर आता है. मगर तभी दौड़ती कार की खिड़की खुलती है और एक लड़का बाहर निकलता है. हैरानी होगी कि लड़का सड़क पर दौड़ रही कार की खिड़की से निकलता है और सीधे छत पर जा बैठा. अगले ही सेकंड खिड़की से लड़की बाहर निकलती है. फ्रेम में फिर इसके बाद जो कुछ नजर आता देखकर किसी भी शर्म आ जाएगी. इसमें देखेंगे कि लड़की कार की छत पर बैठे लड़के को किस करने लगता है.
मालूम हो हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और इसपर नेटिजन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं. कई यूजर्स ने इसे ‘रील कल्चर का साइड इफेक्ट’ बताया. लोगों का कहना है कि वायरल होने की चाहत में अब कुछ लोग किसी भी हद तक जाने लगे हैं. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘अब सड़कें भी कंटेंट क्रिएशन स्टूडियो बन चुकी हैं.’ वहीं दूसरे ने कहा, ‘दिल्ली ट्रैफिक से ज्यादा लोग अब वायरल वीडियो से परेशान हैं.’
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.